सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर शहनाज गिल का बड़ा बयान, कहा- मैं उसके लिए पजेसिव थी लेकिन....
Shehnaaz Gill On Sidharth Shukla: दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला और एक्ट्रेस शहनाज गिल के रिलेशनशिप को लेकर तरह तरह की बातें सामने आई थीं। दोनों की मुलाकात टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' में हुई थी। शो में दोनों की दोस्ती हुई और फिर देखते ही देखते काफी स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग हो गई थी।
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की केमिस्ट्री
बिग बॉस के घर से लेकर बाहर आने के बाद भी दोनों एक-दूसरे के बहुत करीब थे। शहनाज और सिद्धार्थ की केमिस्ट्री लोगों को भी काफी पसंद आ रही थी। कहा जा रहा था कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं। हालांकि इस बात को लेकर शहनाज गिल या फिर सिद्धार्थ शुक्ला ने कभी कोई बयान नहीं दिया था।

शहनाज और सिद्धार्थ को लेकर होती हैं बातें
शहनाज गिल और दिवंगत एक्टर सिद्धार्श शुक्ला हमेशा इस बात को लेकर चुप्पी साधे हुए थे। उन्होंने कभी साथ होने की पुष्टि नहीं की और न ही इस बात से इनकार किया था। अब सिद्धार्थ शुक्ला इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन फैंस आज भी दोनों की बातें करते नजर आते हैं।
सिद्धार्श शुक्ला को लेकर शहनाज गिल का बयान
वहीं अब एक इंटरव्यू में शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है। 'फन विद फराह' शो पर बॉलीवुड की फेमस डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान के साथ एक बातचीत के दौरान, शहनाज ने सिद्धार्थ के लिए अपनी पजेसिवनेस की फीलिंग्स का खुलासा किया है।
'मैं सिद्धार्थ को लेकर काफी पजेसिव थी'
शो में शहनाज गिल ने कहा- मैं पजेसिव थी क्योंकि वह हैंडसम था। मुझे लगता था कि कोई उसे टच न करे। अगर कोई इतना अच्छा दिखने वाला है, तो इनसिक्योर और पजेसिवनेस महसूस करना नैचुरल है। शहनाज ने ये भी खुलासा किया कि उनके लिए शक्ल-सूरत कोई मायने नहीं रखती लेकिन एक गर्लफ्रेंड के तौर पर उन्हें जलन होती है और वह बेहद पजेसिव हैं।
कैसा पार्टनर चाहती हैं शहनाज गिल
शहनाज गिल ने आगे कहा- मैं एक पार्टनर के रूप में लॉयल आदमी चाहती हूं जो हमेशा के लिए मेरे पास ही रहे। अगर मैं फ्यूचर में शादी करंगी तो ऐसे शख्स से जो फाइनेंशियली और प्रोफेशनली दोनों रूप से अच्छा हो।
सिद्धार्थ शुक्ला का निधन
आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के फैंस उन्हें सिडनाज कहकर बुलाते थे लेकिन अफसोस की बात है कि सिद्धार्थ शुक्ला का साल 2021 में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया था। उनकी मौत से शहनाज गिल पूरी तरह से टूट गई थीं। हालांकि बाद में उन्होंने खुद को संभाला और अब वह ग्लैमर वर्ल्ड में वापसी कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications