8 साल से Glutathione का इंजेक्शन ले रही थीं शेफाली जरीवाला, क्या इसलिए हो गई मौत? जानें एक दवाई की कीमत
Shefali Jariwala Death: मॉडल और 'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला की 42 साल की उम्र में मौत हो गई है। उनकी मौत के बाद उनके घर से बड़ी मात्रा में एंटी-एजिंग और स्किन लाइटनिंग दवाएं बरामद की गई हैं। खासतौर पर ग्लूटाथियोन और विटामिन सी के इंजेक्शन।
पिछले 8 साल से ग्लूटाथियोन लेती थीं शेफाली जरीवाला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शेफाली जरीवाला पिछले 8 साल से डॉक्टर से सलाह लिए बिना एंटी एजिंग की हेवी डोज की इन दवाओं का सेवन कर रही थीं। अब इस घटना के बाद आम लोगों के मन में ये सवाल उठने लगा है कि आखिर ये ग्लूटाथियोन क्या है? क्या ये सच में स्किन को ग्लोइंग बना देता है? क्या इसका इस्तेमाल करना सेफ है?

क्या होता है ग्लूटाथियोन?
-ग्लूटाथियोन एक प्राकृतिक एंटीऑक्सिडेंट है जो हमारे शरीर की हर कोशिका में मौजूद होता है। इसका मुख्य काम शरीर को हानिकारक तत्वों यानी फ्री रेडिकल्स से बचाना और सेल्स को डैमेज होने से रोकना होता है। लेकिन उम्र बढ़ने, स्ट्रेस, खराब लाइफस्टाइल, खानपान और प्रदूषण के कारण शरीर में इसका स्तर धीरे-धीरे कम होने लगता है।
-भारत में अब इसका इस्तेमाल खासतौर पर स्किन लाइटनिंग और एंटी-एजिंग के लिए किया जाने लगा है। माना जाता है कि ग्लूटाथियोन लेने से स्किन साफ और ग्लोइंग हो जाती है।
ग्लूटाथियोन की कीमत कितनी होती है?
ग्लूटाथियोन इंजेक्शन और टैबलेट की कीमत जगह और क्लिनिक के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
-दिल्ली/गुरुग्राम- एक इंजेक्शन की कीमत 4 से 12 हजार रुपए के बीच होती है।
-मुंबई- एक सेशन 8 हजार रुपए से शुरू होकर 10 इंजेक्शन का पैकेज 60 हजार या उससे ज्यादा तक जा सकता है।
-टैबलेट- 30 टैबलेट्स का पैक लगभग 5,000 रुपए तक में मिल जाता है।
क्या ग्लूटाथियोन लेना सुरक्षित है?
विशेषज्ञों की मानें तो बिना डॉक्टर की सलाह और निगरानी के ग्लूटाथियोन लेना शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसके साइड इफेक्ट्स शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
1. स्किन एलर्जी
2. पेट से जुड़ी समस्याएं
3. लीवर या किडनी को नुकसान
कई मामलों में ये जानलेवा भी हो सकता है, इसलिए अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो डॉक्टर की सलाह और रेगुलर मेडिकल मॉनिटरिंग बहुत जरूरी है।
क्या ग्लूटाथियोन को नेचुरल तरीके से भी बढ़ाया जा सकता है?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार आप कुछ साधारण बदलाव करके शरीर में ग्लूटाथियोन का स्तर प्राकृतिक रूप से बढ़ा सकते हैं।
-हरी सब्जियां जैसे ब्रोकोली, पालक, टमाटर और पत्तागोभी खाएं।
-लहसुन और प्याज का सेवन करें, ये सल्फर से भरपूर होते हैं, जो ग्लूटाथियोन के निर्माण में मदद करते हैं।
-विटामिन सी युक्त फलों जैसे नींबू, संतरा, आंवला, कीवी और स्ट्रॉबेरी को डाइट में शामिल करें।
-अच्छी नींद लें- नींद के दौरान शरीर खुद ग्लूटाथियोन प्रोड्यूस करता है।
-नियमित हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें और तनाव से दूर रहें।
ब्यूटी ट्रेंड्स के पीछे छुपे बड़े खतरे
शेफाली जरीवाला की अचानक मौत ने न सिर्फ फैंस को झकझोर दिया है बल्कि ब्यूटी ट्रेंड्स के पीछे छुपे खतरों पर भी सोचने को मजबूर कर दिया है। ग्लूटाथियोन भले ही स्किन को कुछ हद तक ग्लोइंग बनाए, लेकिन इसका लंबे समय तक और बिना डॉक्टरी सलाह के उपयोग जानलेवा हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications