शेफाली जरीवाला की ये है आखिरी चैट, मौत से पहले Whatsapp पर लिखा था कुछ ऐसा, स्क्रीनशॉट में खुला राज

Shefali Jariwala Last Chat: फेमस एक्ट्रेस, मॉडल और 'कांटा लगा' गर्ल के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला की गत 27 जून 2025 को मौत हो गई है। शेफाली ने अचानक ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया जिससे उनके चाहने वाले शॉक्ड हो गए हैं।

शेफाली जरीवाला की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई है
आपको बता दें कि 42 साल की उम्र में शेफाली जरीवाला की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई है। वहीं उनकी मौत के पीछे खाली पेट हेवी डोज की दवाइयों का सेवन करना बताया जा रहा है। खबर है कि शेफाली ने व्रत में रहते हुए एंटी एजिंग की हेवी डोज की दवाइयां ले ली थीं।

Shefali Jariwala Last Chat

शेफाली ने खाली पेट ले ली थीं एंटी एजिंग की दवाइयां

वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि शेफाली जरीवाला ने व्रत में रहते हुए एंटी एजिंग के इंजेक्शन भी लिए थे। शेफाली की मौत के बाद से उनके पुराने वीडियोज और फोटोज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

शेफाली जरीवाला की आखिरी चैट

इसी कड़ी में उनकी आखिरी चैट भी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। आपको बता दें कि शेफाली जरीवाला ने आखिरी बार अपने खास दोस्त और एक्टर विशाल सिंह से व्हाट्सऐप पर बात की थी। शेफाली की ये चैट उनके मौत से पहले की है।

शेफाली ने विशाल सिंह के साथ की थी ऐसी बात

-विशाल सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर व्हाट्सऐप पर शेफाली से अपनी आखिरी बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। चैट से पता चल रहा है कि दोनों कैसे मिलने की प्लानिंग बना रहे थे। जानकारी के अनुसार शेफाली का कॉन्टैक्ट नंबर विशाल सिंह के फोन में 'जरी' के नाम से सेव था।

-साथ ही विशाल सिंह ने शेफाली जरीवाला के मौत के बाद कैमरे पर बात करते हुए कहा था कि शुक्रवार को उनकी मौत हो गई नहीं तो दोनों ने उसी वीकेंड पर मिलने की प्लानिंग बनाई थी। विशाल अपनी दोस्त शेफाली की अचानक हुई मौत से हैरान हो गए हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि 42 साल की उम्र में शेफआली ने इस निया को गुडबाय कह दिया है।

-शेफाली जरीवाला के साथ हुई इस दर्दनाक घटना पर यकीन करना हर किसी के लिए मुश्किल हो रहा है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि शेफाली की असमय मौत की झलक उनके एक पुराने इंटरव्यू में पहले ही नजर आ चुकी थी।

शेफाली की राशि और कुंडली को लेकर खुले थे ऐसे राज

-दरअसल, करीब 10 महीने पहले शेफाली अपने करीबी दोस्त और एक्टर पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में बतौर गेस्ट शामिल हुई थीं। इस दौरान दोनों ने खुलकर जीवन के निजी पहलुओं पर बातचीत की थी। इसी बातचीत में शेफाली ने ये बताया था कि उन्हें मिर्गी के दौरे पड़ते हैं और वह बच्चा भी पैदा नहीं कर पाईं।

-पॉडकास्ट के दौरान पारस छाबड़ा ने खुद शेफाली की राशि और कुंडली के आधार पर कुछ ज्योतिषीय संकेत बताए थे। उन्होंने बताया था कि शेफाली की कुंडली में आठवें भाव में चंद्र, केतु और बुध एक साथ बैठे हुए हैं, जो एक खतरनाक योग बनाते हैं।

-पारस छाबड़ा ने स्पष्ट किया था कि चंद्रमा और केतु का मेल मानसिक और आध्यात्मिक रूप से इंसान के हेल्थ पर बहुत गहरा प्रभाव डालता है। चंद्र मन का प्रतीक है, जबकि केतु सिरहीन धड़ के समान है। इन दोनों का साथ आना अक्सर अचानक हादसों, मानसिक समस्याओं, रहस्यमय घटनाओं और अकाल मृत्यु का संकेत माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+