शेफाली जरीवाला की मौत का असली कारण पता चल गया, पुलिस ने खोल दीं सारी परतें!
लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में नजर आ चुकीं शेफाली जरीवाला का 27 जून को कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। उनकी असामयिक मृत्यु से उनके फैंस और दोस्तों सदमें में हैं। 28 जून को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया, जहां उनके पति पराग त्यागी अपनी पत्नी के निधन से बेहद दुखी नजर आए।
पुलिस ने उनकी बॉडी का दो बार पोस्टमार्टम करवाया है। फिलहाल पोस्टमार्टम की रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम फिलहाल शेफाली की मौत के मामले की जांच कर रही है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस को शेफाली जरीवाला की मौत में किसी भी तरह की साजिश का संदेह नहीं है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शेफाली ने शुक्रवार की रात अपनी नियमित दवाइयां ली थीं। इसके अलावा उन्होंने सुबह एंटी-एजिंग इंजेक्शन भी लिया था। जो वह पिछले कुछ वर्षों से एक्सपर्ट्स की सलाह पर ले रही थीं।
इन दवाइयों और इंजेक्शन के कारण उनका ब्लड प्रेशर रात में बहुत कम हो गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या शेफाली जरीवाला ने किसी धार्मिक कारण से व्रत रखा था? जिसके चलते खाली पेट दवाइयां लेने से उनकी हालत बिगड़ी। इस मामले में, जोन 9 के पुलिस उपायुक्त दीक्षित गेदाम ने कहा कि शेफाली की मौत में कुछ भी संदिग्ध नहीं लग रहा है और डॉक्टरों ने अभी तक मौत के कारणों पर अंतिम राय नहीं दी है। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है।
फोरेंसिक टीम ने शेफाली जरीवाला के घर से उनकी दवाइयों, गोलियों और इंजेक्शन के सैंपल लिए हैं। पुलिस का कहना है कि वे साइंटेफिक टेस्ट के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा। पुलिस ने शेफाली के पति, घरेलू सहायकों और सुरक्षा गार्ड सहित आठ लोगों के बयान दर्ज किए हैं। बता दें, शेफाली जरीवाला 'कांटा लगा' गाने से फेमस हुईं थीं और उन्होंने 'मुझसे शादी करोगी' जैसी फिल्मों में भी काम किया था। उनके निधन की खबर से उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। उनकी मौत की जांच अभी जारी है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर ध्यान दे रही है। जिससे शेफाली जरीवाला की मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications