Shefali Jariwala Death: 15 साल तक शेफाली जरीवाला ने झेली थी ये गंभीर बीमारी, बर्बाद हो गया था करियर

Shefali Jariwala Health: टीवी की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला के निधन से इंडस्ट्री में सनसनी मच गई है। खबर है कि 42 साल की उम्र में शेफाली की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई है। इस खबर ने सभी को शॉक्ड कर दिया है।

27 जून 2025 की रात को हुई थी शेफाली जरीवाला की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गत 27 जून 2025 की रात को शेफाली जरीवाला के सीने में दर्द में उठा था जिसके बाद उनकी काफी बिगड़ गई थी। तबीयत बिगड़ती देख शेफाली के पति पराग त्यागी अपने 2 और लोगों के साथ मिलकर पत्नी को एक निजी अस्पताल में ले गए थे।

Shefali Jariwala Health

शेफाली के शव का हो रहा है पोस्टमार्टम

-अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने शेफाली को मृत घोषित कर दिया था। डॉक्टरों का कहना था कि शेफाली की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थीं। इसके बाद शेफाली का शव पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया।

-इसी बीच सोशल मीडिया पर शेफाली का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी हेल्थ से जुड़ी एक गंभीर बीमारी के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि इसी बीमारी के चलते उनका करियर तक बर्बाद हो गया था।

15 साल की उम्र में शुरू हुई थी मिर्गी

-टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक पुराने इंटरव्यू में शेफाली जरीवाला ने बताया था कि उन्हें 15 साल की उम्र से मिर्गी (Epilepsy) के दौरे आने लगे थे। उन्होंने कहा था- मैं उस वक्त पढ़ाई में अच्छा करने का बहुत दबाव महसूस कर रही थी। यही तनाव और चिंता मिर्गी के दौरों की वजह बन गई थी।

-शेफाली जरीवाला ने आगे कहा था- कई बार ये मिर्गी के दौरे मानसिक स्थिति को खराब कर देते हैं। डिप्रेशन से मिर्गी हो सकती है और मिर्गी से डिप्रेशन भी हो सकता है। शेफाली ने बताया था कि लगातार दौरे पड़ने की वजह से उनके आत्मविश्वास पर गहरा असर पड़ा था। वह लोगों से डरने लगी थीं। उन्हें बाहर जाने में शर्म महसूस होती थी। वह घबराती थीं कि कहीं उनके साथ बाहर कुछ हो न जाए।

इस बीमारी के चलते डिप्रेशन में चली गई थीं शेफाली

-शेफाली ने बताया था- क्लासरूम, स्टेज के पीछे और कभी-कभी सड़कों पर भी मुझे दौरे आ जाते थे। इससे मेरा कॉन्फिडेंस बुरी तरह से हिल गया था। आपको बता दें कि 'कांटा लगा' रिमिक्स गाने के म्यूजिक वीडियो की सफलता के बाद शेफाली रातोंरात स्टार बन गई थीं। हर तरफ उनका नाम छाया हुआ था लेकिन इसके बावजूद उन्होंने ज्यादा प्रोजेक्ट्स नहीं किए।

-शेफाली जरीवाला ने इंटरव्यू में कहा था- लोग अक्सर पूछते थे कि मैंने करियर को आगे क्यों नहीं बढ़ाया लेकिन उस वक्त मैं मिर्गी से जूझ रही थी और मुझे कभी नहीं पता होता था कि अगला दौरा कब आ जाएगा। मैंने करीब 15 साल तक ये सब झेला था।

शेफाली ने खुद को ऐसे किया था रिकवर

-हालांकि उसी इंटरव्यू में शेफाली ने बताया था कि पिछले 9 सालों से वह पूरी तरह से दौरे से मुक्त हो चुकी थीं। उन्होंने अपनी रिकवरी का श्रेय एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम, मानसिक देखभाल और खुद पर विश्वास को दिया था।

-शेफाली ने कहा था- मैं अपने डिप्रेशन, पैनिक अटैक और एंग्जाइटी को नेचुरल तरीके से और इमोशनल हेल्प से मैनेज कर पाई, इस बात के लिए मुझे खुद पर गर्व है।

शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी का बयान

इसी बीच पुलिस ने शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी का बयान रिकॉर्ड किर लिया है। पराग त्यागी ने पुलिस को बताया है कि उनकी पत्नी का पहले से ही मिर्गी का इलाज चल रहा था इसके अलावा वह स्किन का ट्रीटमेंट भी करवा रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+