'वो कोई गलत कदम उठा सकता है...' लगातार खराब हो रही शीजान की दिमागी हालत, वकील ने क्यों कहा- आप नहीं समझेंगे
तुनिषा की मौत के मुख्य आरोपी शीजान खान पुलिस हिरासत में हैं। शीजान के वकील ने उनकी दिमागी हालत को लेकर चिंता जताई है और कहा कि शीजान हिरासत के दौरान कोई गलत कदम उठा सकता है।

तुनिषा शर्मा की मौत के बाद से ही उनके ब्वॉयफ्रेंड शीजान खान पुलिस हिरासत में हैं। आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी शीजान की हिरासत कोर्ट ने 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है। मामले के बाद जबरदस्त मीडिया ट्रायल और शीजान के खिलाफ कई तरह की बातें हो रही हैं। अभिनेत्री की मौत के बाद से ही शीजान पर कई तरह के आरोप लगते आ रहे हैं। इस बीच शीजान खान के वकील ने उनकी दिमागी हालत को लेकर चिंता जाहिर की है। इससे पहले वकील ने मीडिया ट्रायल को रोकने और घरवालों से अनुमति का आवेदन भी किया था।

मेकअप रूम में दी जान
तुनिषा शर्मा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के मेकअप रूम पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। मामले में शीजान खान मुख्य आरोपी हैं और मामले के बाद पुलिस ने शीजान को हिरासत में लिया हुआ है। पुलिस का मानना है कि शीजान बार-बार अपने बयान बदल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शीजान के वकील का कहना है कि उनकी दिमागी हालत खराब हो रही है।

क्या बोले शीजान के वकील?
शीजान खान के वकील ने उनकी दिमागी सेहत के बारे में चिंता जाहिर की है। इसके साथ ही उनका कहना है कि शीजान के खिलाफ हो रहा मीडिया ट्रायल गलत है और उनके बारे में हो रही तरह-तरह की बातों का उनके दिमाग पर गलत असर हो रहा है।

क्या खराब हो रही शीजान की मानसिक हालत?
'टाइम्स नाउ' की खबर के मुताबिक, शीजान के वकील शैलेंद्र मिश्रा के अनुसार, तुनिषा के निधन के बाद से ही अली बाबा फेम एक्टर की मानसिक स्थिति खराब हो रही है। उन्होंने पत्रकारों के एक ग्रुप से कहा कि उनकी मानसिक स्थिति क्या है, वो आप भी नहीं समझ पाएंगे और मैं भी नहीं समझूंगा।

'कोई गलत कदम उठा सकता है शीजान'
इतना ही नहीं, शीजान के वकील ने कहा कि उनकी हालत इस कदर खराब हो रही है कि शीजान कोई भी गलत कदम उठा सकता है। वकील ने न्यायिक हिरासत के दौरान काउंसलिंग के साथ-साथ उनकी सिक्योरिटी की भी मांग की है। शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि जिसने अपनी पूरी जिंदगी में ना तो पुलिस को देखा और ना ही कोर्ट को, वो अचानक आज इतने बड़े लेवल पर मीडिया ट्रायल फेस कर रहा है। इसके बारे में आप लोगों को मुझसे ज्यादा ही पता है।

24 दिसंबर को तुनिषा ने की थी आत्महत्या
बताते चलें कि तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को आत्महत्या कर अपनी जान ले ली थी। तुनिषा को अपने को-एक्टर और ब्वॉयफ्रेंड शीजान के मेकअप रूम में लटका हुआ पाया गया। इसके बाद एक्ट्रेस को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक तुनिषा दम तोड़ चुकी थीं। तुनिषा की मौत के बाद उनकी मां ने शीजान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications