Shark Tank India के इस जज के घर में आईं खुशियां, फोटो शेयर कर कहा- शार्क बेबी
मुंबई। हाल ही में सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाला रियलिटी शो शार्क टैंक ने देशभर में सुर्खियां बटोरीं। लोग अब भी शो से जुड़े वीडियोज और शो में बने जज को खूब पढ़ते व सुनते हैं। शो में जज बने सभी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। अब आम जनता उनके बारे में सुनना व पढ़ना शुरू कर दी है। उनके फोटो व वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में शार्क टैंक की एक जज ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी एक खबर शेयर की है, जिसे सुनकर उनके फैंस काफी खुश हैं।

गजल अलघ बनीं मां
शार्क टैंक इंडिया फेम ग़ज़ल अलघ ने गुरुवार को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। ग़ज़ल और उनके पति वरुण अलघ को एक बेटा हुआ है। गजल ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट कर इस खबर को शेयर किया है। फोटो के साथ गजल ने अपने दूसरे बेटे के नाम का भी खुलासा किया।
गजल ने शेयर की फोटो
फोटो शेयर करते हुए गजल ने कैप्शन में लिखा कि "और फिर 2 थे, हमारा दूसरा बेटा अयान हमारे जीवन को और भी मज़ेदार बनाने के लिए यहाँ है। अयान का अर्थ है 'भगवान का आशीर्वाद' और यही वह है। सभी प्रकार की शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। उन्होंने कैप्शन में #babyshark भी लिखा।
Recommended Video

दिसंबर में शुरू हुआ था शो
शार्क टैंक इंडिया के अनुपम मित्तल की पत्नी आंचल कुमार ने दंपति को माता-पिता बनने पर बधाई दी। "बधाई और बहुत सारा प्यार!" उसने टिप्पणी अनुभाग में लिखा था। बता दें कि पिछले साल दिसंबर में प्रसारित होने वाले एक व्यावसायिक रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया फरवरी महीने में खत्म हुआ था।

लोकप्रिय हुआ शार्क टैंक इंडिया
ये शो फरवरी में खत्म हो गया। लेकिन आम जनमानस में इसकी चर्चा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। भारत का यह एक ऐसा अनोखा शो रहा, जहां कई स्टार्टअप के ऊपर जमकर पैसों की बारिश हुई। इस शो के टेलीकास्ट हो चुके कई एपिसोड यूट्यूब पर खूब देखे जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications