Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में आम्रपाली दुबे का भोजपुरी देवी गीत हुआ वायरल, गृहणी बन छाईं एक्ट्रेस
Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत होते ही भोजपुरी इंडस्ट्री में भी भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। इस मौके पर भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का नया देवी गीत रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
आम्रपाली दुबे का नया देवी गीत रिलीज
ये गाना यूट्यूब पर आते ही दर्शकों के बीच पॉपुलर हो गया है। गाने के बोल हैं- 'भोर भईल छाईल उजियारा'। इस भक्ति गीत को देओनी मूवीज भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है।

देवी गीत को मिले लाखों व्यूज
दिलचस्प बात ये है कि इसे करीब एक महीने पहले अपलोड किया गया था और तभी से ये गाना दर्शकों के दिलों में जगह बना चुका है। कुछ ही हफ्तों में इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं।
गृहणी के किरदार में नजर आईं आम्रपाली दुबे
वीडियो में आम्रपाली दुबे एक गृहणी के किरदार में नजर आ रही हैं। वह सुबह उठकर आंगन में तुलसी जी को जल चढ़ाती दिखाई देती हैं। उनका ये सरल और सजीव किरदार दर्शकों को खूब भा रहा है।
गाने के बोल
गीत भोर भईल छाईल उजियारा के बोल बेहद भावपूर्ण और भक्तिमय हैं। इसमें सुबह की पवित्रता, मां की ममता और घर के वातावरण की गरिमा को खूबसूरती से दर्शाया गया है।
भोर भईल छायिल उजियारा
मिटल जगत के सब अंधियारा
मोरे अंगनवा के सुरज किरनिया
महकल गमकल घर चौबारा
भोर भईल छायिल उजियारा.....
अंतरा 1- उठी ललनवा अंखिया खोली
पनिया से अब मुह के धो लीं
बीत गईल बा रात सुहानी
फूल खिलल गावें चिडिया रानी
सब जागे नित करम पे लागे
मंदिर मे बाजे जयकारा
भोर भईल छायिल...
अंतरा 2- सभी बच्चे ( मां मां माई )
खिव में लगल पराठा पे खट्टी चटनी जैसन माई
आधी सोई आधी जागी थकी दोपहरी जैसन माई
ममता के मूरत माई के सूरत
कर कान्हा के बनी के यशोदा
सखा सहेली जैसन माई
सब के जगा के सब के सजा के घर के बनावे न्यारा प्यारा...
भोर भईल छायिल....
इन शब्दों में घर-परिवार की आत्मीयता और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।
प्रियंका सिंह ने गाया है ये भक्ति गीत
-इस गाने को फेमस सिंगर प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल सभा वर्मा ने लिखे हैं जबकि संगीत साजन मिश्रा का है। वीडियो में आम्रपाली दुबे के साथ अभिनेता महेश कुमार भी नजर आ रहे हैं। गाने की कोरियोग्राफी आकाश शेट्टी ने की है।
-शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर आम्रपाली दुबे का ये देवी गीत न सिर्फ दर्शकों को भक्ति के रंग में रंग रहा है बल्कि भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए भी एक खास तोहफा साबित हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications