शारदा सिन्हा का लेटेस्ट वीडियो देख लोगों की बढ़ी चिंता, पीएम मोदी ने पूछा हालचाल, जानें कैसी है तबीयत
Sharda Sinha Health Update: पद्म भूषण विजेता सिंगर शारदा सिन्हा की तबीयत काफी खराब हो गई है। इस वक्त सिंगर की हेल्थ को लेकर हर कोई परेशान है। शारदा सिन्हा इस वक्त वेंटिलेटर पर हैं और उनके फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।
अस्पताल में भर्ती हैं शारदा सिन्हा
इस बीच अस्पताल से शारदा सिन्हा का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद सिंगर के फैंस और उनके परिवार वाले काफी चिंता में आ गए है। हालांकि, सभी शारदा सिन्हा के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं और उनके लिए पूजा-अर्चना भी कर रहे हैं।

शारदा सिन्हा का लेटेस्ट वीडियो
अस्पताल से शारदा सिन्हा का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शारदा सिन्हा की हालत बहुत ही खराब है। उनका बेटा अंशुमन उनके पास है और शारदा उनसे कुछ कह भी रही हैं। सामने आए इस वीडियो को देखकर सिंगर के चाहने वाले और फैंस दुआ कर रहे हैं कि वो जल्दी ठीक हो जाए।
बेटे अंशुमन ने दिया हेल्थ अपडेट
इसके पहले भी शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन ने एक वीडियो शेयर करके अपनी मां का हेल्थ अपडेट लोगों को दिया था। इसके पहले अंशुमन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होंने कहा था- मुझे बहुत सारे फोन आ रहे हैं इसलिए मैं मां का हेल्थ अपडेट शेयर कर रहा हूं।
'शारदा सिन्हा जी वेंटिलेटर पर हैं'
अंशुमन ने कहा था- अभी शारदा सिन्हा जी वेंटिलेटर पर हैं और मेरी उनसे मुलाकात हुई है। वो लड़ रही हैं अभी, डर जरूर बना हुआ है, लेकिन वो हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने फोन करके उनका हाल-चाल भी लिया है।
AIIMS Delhi tweets, "Noted folk singer, Sharda Sinha is admitted in AIIMS, New Delhi for treatment. Prime Minister Narendra Modi ji continuously monitoring her condition and is in direct contact with the treating doctors..." pic.twitter.com/2QAKbMqAJe
— ANI (@ANI) November 5, 2024
पीएम मोदी ने भी पूछा सिंगर का हाल
अंशुमन ने आगे कहा- पीएम नरेंद्र मोदी ने मुझसे बात की और उन्होंने एम्स के डायरेक्टर से भी बात की। मैंने उन्हें सारी जानकारी दे दी है और उन्होंने कहा कि छठी मैया कृपा करेंगी, आप संयम बनाकर रखें। इसके बाद मैं अपनी मां के पास गया और उन्हें बताया कि मां आपके लिए पीएम मोदी का फोन आया था। सभी आपके लिए दुआ कर रहे हैं। आप जल्दी ठीक हो जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications