शारदा सिन्हा और सलमान खान का क्या है कनेक्शन? गायिका ने 76 रुपये में किया था ऐसा काम
Sharda Sinha and Salman Khan: मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का गत 5 नवंबर 2024 को निधन हो गया है। उनकी मौत से भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक शारदा सिन्हा के निधन पर दुख जाहिर कर रहे हैं।
शारदा ने बॉलीवुड गानों मे भी दी थी अपनी आवाज
शारदा सिन्हा के लोक गीत काफी मशहूर थे। उन्होंने न सिर्फ भोजपुरी में बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी आवाज का लोहा मनवाया था। शारदा सिन्हा ने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म के लिए भी गाना गाया था, जिसके लिए उन्हें बहुत ही कम पैसे मिले थे।

76 रुपए में गाया था सलमान खान की फिल्म का गाना
बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा ने बॉलीवुड के कई गानों को अपनी आवाज दी है। इस लिस्ट में सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' का गाना 'कहे तोसे सजना' भी शामिल है। इस गाने को गाने के लिए शारदा ने सिर्फ 76 रुपये की फीस ली थी।
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के गाने में भी सुनाई दी थी शारदा की आवाज
आपको बता दें कि दिवंगत गायिका शारदा सिन्हा ने फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' का गाना 'तार बिजली से पतले हमारे पिया' को भी अपनी आवाज दी है। इसके अलावा शारदा सिन्हा ने सलमान खान की ही फिल्म 'हम आपके हैं कौन' का विदाई सॉन्ग 'बाबुल' को भी अपनी आवाज दी है। इसके कई सालों बाद शारदा ने वेब सीरीज 'महारानी' का गाना 'निर्मोहिया' गाया था।
शारदा सिन्हा का फेमस छठ गीत
शारदा सिन्हा की आवाज लोगों को खूब पसंद थी। उन्होंने अपनी दमदार गायिकी से लोगों के दिल में अपनी एक खास जगह बनाई थी। शारदा सिन्हा ने छठ गीत 'दुखवा मिटाई छठी मइया' भी गाया है। शारदा सिन्हा ने 72 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। शारदा लंबे समय से ब्लड कैंसर से जूझ रही थीं। उनका दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था।
15 दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं
बीते कुछ दिनों से शारदा काफी ज्यादा बीमार हो गई थीं और बीते 15 दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। उनकी हालत बहुत नाजुक हो गई थी और इस वजह से उन्हें आईसीयू में रखा गया था। वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं और फिर उनकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications