Shanti Priya Exclusive Interview: क्यों शांति प्रिया कहलाती हैं अक्षय कुमार की पहली एक्ट्रेस?
Shanti Priya Exclusive Interview: शांति प्रिया ने साल 1999 में एक्टर सिद्धार्थ रे से शादी करके घर बसा लिया, उनके दो बेटे हैं। शादी के बाद इंडस्ट्री को उन्होंने छोड़ दिया है।

Shanti Priya Exclusive Interview: 'धीरे धीरे दिल चुराकर... ' अचानक से रूपहले पर्दे से गायब होने वाली नंबे के दशक की बेहतरीन अभिनेत्री शांति प्रिया ने पूरे 28 साल बाद अब स्क्रीन पर वापसी की है। बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सौगंध' के जरिए हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाली शांति प्रिया ने नंबे के दशक में कई हिट फिल्मों में काम किया था। वो साउथ की भी जानी -मानी अभिनेत्री रही हैं लेकिन अपने एक्टिंग करियर के सुनहरे दौर में शांति प्रिया ने एक्टर सिद्धार्थ रे से अचानक शादी करके इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और फिल्मी चकाचौंध से काफी दूर हो गई थीं और अब पूरे 28 साल बाद उनकी पर्दे पर वापसी हुई है। हाल ही में उन्होंने वनइंडिया हिंदी से एक्सक्लूसिव बातचीत की और अपने लाइफ से जुड़ी कई ऐसी बातों के बारे में बताया, जिसके बारे में लोग जानते ही नहीं थे।
'ओम शांति ओम' में दीपिका का नाम शांति प्रिया
शांति प्रिया को हिंदी दर्शक अक्षय कुमार की पहली हिरोईन के रूप में पहचानते हैं, इस बारे में शांति प्रिया ने कहा कि 'लोग तो जोड़ेंगे ही है,अब आप देखिए कि फिल्म 'ओम शांति ओम' में दीपिका का नाम शांति प्रिया है। ये मैं सकारात्मक लेती हूं। वैसे कहीं कहीं मुझे ये बात अच्छी लगती है, डेब्यू किया है साथ में, देखकर खुशी होती है कि वो अपने करियर में इतनी ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं। मैं बहुत खुश हूं अक्षय कुमार के लिए, इसलिए मैं खुद को इस बात के लिए लकी मानती हूं कि मैं अक्षय कुमार औऱ दीपिका के लिए लकी साबित हुई, वो आज एक बड़ी स्टार हैं।'
'इसलिए मुझे अक्षय की पहली एक्ट्रेस बुलाते हैं'
उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि 'इसलिए मुझे खुशी होती है कि जहां-जहां मेरा नाम जुड़ा हुआ है, उन लोगों ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। अब लोग मुझे उन लोगों के साथ कनेक्ट करते हैं, जो कि बहुत बड़े कलाकार है और बहुत लोकप्रिय भी हैं। मुझे इस बात से काफी खुशी होती है। रही बात मेरा नाम अक्षय कुमार से जोड़ने से तो मैं बता दूं कि मेरा एक लंबा गैप हो चुका है , 28 साल बहुत लंबा टाइम होता है। मेरी जनरेशन के लोग शायद मुझे पहचानते होंगे लेकिन इस जनरेशन के लोग मेरा रीफ्रेंस अक्षय के साथ देते हैं क्योंकि अक्षय कुमार लगातार काम रहे हैं तो इसलिए वो मुझे लोगों के सामने अक्षय की पहली एक्ट्रेस बुलाते हैं, ताकि लोग को दिमाग तुरंत ही स्ट्राईक कर जाए। '
'मैंने तमिल-तेलुगू में 20-22 पिक्चरें कर ली थीं'
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए शांति प्रिया ने कहा कि 'ये सबकुछ हिंदी बेल्ट के लोग कहते हैं लेकिन साउथ में इससे बात उलट है। वहां लोग मुझे इस तरह से नहीं बुलाते, क्योंकि हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने से पहले मैंने तमिल-तेलुगू में 20-22 पिक्चरें कर ली थीं, वहां मेरी अपनी एक पहचान है और लोग मुझे मेरे नाम से ही पहचानते हैं।'
'लोग मुझे अक्षय के साथ एड करते हैं'
इसके पीछे कारण ये है कि 'मैंने बॉलीवुड में 6-7 पिक्चरें करने के बाद ही इंडस्ट्री छोड़ दी और मैंने खुद को वहां से दूर कर लिया था। आजकल के सितारों की तरह मैंने खुद को कही कनेक्ट नहीं किया। इसलिए लोग मुझे अक्षय के साथ एड करते हैं। तो वहीं दूसरी ओर मैं ये भी कहना चाहती हूं कि जब 'ओम शांति ओम' आई थी तो बहुत सारे लोगों ने मुझसे पूछा था कि दिस इज योर करेक्टर? तो मैं उनसे यही कहती थी कि 'अरे मैं मरी नही, जिंदा हूं। दिस इज नाट माई करेक्टर। बस उन्होंने नाम यूज किया है।'
यह पढ़ें: वनइंडिया हिंदी के Exclusive Interview
इसके बाद शांति प्रिया ने कहा कि 'मैं पर्सनली तो अक्षय कुमार से मिली नहीं हूं, लास्ट टाइम मैं उनसे 'हॉलीडे' के सेट पर मिली थी। लेकिन मैं जो उन्हें देख रही हूं, उनकी कामयाबी देखकर बहुत अच्छा लगता है। उनका अनुशासन आज भी वैसे ही है जैसे कि 'सौगंध' के टाइम था। वो आज भी पांच बजे उठते हैं, वो शराब का सेवन नहीं करते और ना ही स्मोक करते हैं। वो टी-कॉफी भी नहीं लेते हैं। वो आज भी वैसे हैं, जैसे उस टाइम थे। ये बहुत बड़ी बात है लेकिन क्या होता है कि बहुत लोग सेलिब्रेटी बनने के बाद भटक जाते हैं लेकिन वो नहीं भटके जो कि बहुत बड़ी बात है, जो कि मुझे पसंद है। बाकी तो लंबे वक्त से मैं उनसे मिली नहीं इसलिए ज्यादा कुछ कह नहीं सकती हूं।' '
यहां देंखें: अभिनेत्री शांति प्रिया का पूरा Exclusive Interview
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications