Tu Yaa Main: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे शनाया कपूर की फिल्म 'तू या मैं', रिलीज डेट भी आई सामने!
आदर्श गौरव और शनाया कपूर अभिनीत फिल्म 'तू या मैं' 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। विजय नाम्बियार निर्देशित इस फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली से लेकर पजिटिव रिएक्शन मिले हैं। वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले रिलीज होने के कारण दर्शकों में इसके प्रति खासा उत्साह देखा जा रहा है।

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की 'ओ रोमियो' से टकराएगी। 'तू या मैं' एक क्रोकोडाइल सर्वाइवल ड्रामा है। जो एक थाई फिल्म का एडाप्टेशन है। जिसे हिमांशु शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म के ओटीटी रिलीज के प्लेटफॉर्म की जानकारी सामने आ गई है। रिपोर्ट्स की माने तो मेकर्स ने फिल्म के राइट्स नेटफ्लिक्स को बेचे हैं। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसकी ओटीटी रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है।
अमूमन देखने को ये मिलता है कि फिल्म सिनेमाघरों में आने के 45 से 60 दिनों के भीतर ओटीटी पर रिलीज होती हैं। ऐसे में तू या मैं अप्रैल या मई के महीने में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
यह फिल्म साल 2018 की थाई हॉरर 'द पूल' का आधिकारिक रूपांतरण है। 'तू या मैं' आदर्श गौरव और शनाया कपूर के पहले ऑन-स्क्रीन सहयोग को दर्शाती है। फिल्म में वे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की भूमिका निभाते हैं, जो एक खाली स्विमिंग पूल में एक मगरमच्छ के साथ फंस जाते हैं और खतरनाक शिकारी से बचने की कोशिश करते हैं। फिल्म में पारुल गुलाटी, अंश चोपड़ा, क्षिति जोग, श्रीकांत यादव जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा, विनोद भानुशाली और कमलेश भानुशाली ने इसे कलर येलो प्रोडक्शंस और भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड के तहत निर्मित किया है। फिल्म का बजट करीब 20 करोड़ रुपये है।
इसकी शूटिंग मुंबई और बैंकॉक की वास्तविक लोकेशन पर हुई है; संगीत प्रतीक राजागोपाल ने तैयार किया है। टाइम्स नाउ की समीक्षा इसे एक मनोरंजक और रोमांचक फिल्म मानती है, जहां आदर्श गौरव का काम बेहतरीन है। विजय नाम्बियार का निर्देशन सराहनीय है, पर अभिषेक बंदेकर की पटकथा दूसरे हाफ में कमजोर पड़ती है और क्लाइमेक्स लंबा खींचा हुआ लगता है। थ्रिलर पसंद करने वालों को यह पसंद आ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications