बिग बॉस खत्म होते ही शमिता शेट्टी और राकेश हुए अलग, बताई जा रही ये वजह
नई दिल्ली, 12 मार्च: बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी भले ही फिल्मों में कम नजर आईं, लेकिन उन्होंने पिछले एक साल में छोटी स्क्रीन पर जमकर तहलका मचाया। पहले वो बिग बॉस ओटीटी में नजर आईं। इसके बाद वो सलमान वाले बिग बॉस में पहुंचीं। इस दौरान राकेश बापट के साथ उनका नाम जुड़ा, लेकिन अब शो खत्म होने के बाद उनके फैन्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है।

ये है वजह
पिंक विला कि रिपोर्ट की मानें तो शमिता शेट्टी और राकेश बापट की जोड़ी अब टूट गई है। दोनों ने हाल ही में ब्रेकअप कर लिया। रिपोर्ट में कहा गया कि बिग बॉस खत्म होने के बाद दोनों के बीच चीजें सही नहीं चलीं, वो बहुत सी चीजों के लिए लड़ रहे थे। इस वजह से दोनों स्टार्स ने अलग होने का फैसला किया। हालांकि अभी तक उन्होंने आधिकारिक रूप से इस पर कुछ नहीं कहा है।

नहीं जीत पाए ट्रॉफी
आपक बता दें कि राकेश और शमिता सबसे पहले बिग बॉस ओटीटी में नजर आए थे। वहां पर दोनों के बीच करीबियां बढ़ीं। हर मामले में दोनों एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आते थे। हालांकि दोनों ही ट्रॉफी जीतने में नाकाम रहे। इसके बाद वो सलमान खान के बिग बॉस में पहुंचे और दर्शकों का जमकर मंनोरंजन किया। इस शो में भी दोनों ज्यादातर वक्त साथ नजर आते थे।

फैमिली फंक्शन में जाते थे राकेश
टीवी वाले बिग बॉस को भी दोनों कंटेस्टेंट नहीं जीत पाए। शो खत्म होने के बाद वो अक्सर डिनर डेट पर साथ दिखाई दिए। कई बार शमिता शेट्टी के फैमिली फंक्शन में भी राकेश नजर आए। उनके फैन्स ने प्यार से उनका नाम 'शर' रखा था। कई बार तो बिग बॉस के कंटेस्टेंट ने उन्हें पति-पत्नी के रूप में सोशल मीडिया पर टैग किया। अब दोनों के ब्रेकअप से सभी को झटका लगा है।

सोशल मीडिया पर खूब चर्चा
हाल ही में शमिता किसी प्रोग्राम से बाहर निकली थीं, इस दौरान पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। साथ ही कहा कि उनकी और राकेश की जोड़ी बहुत अच्छी लगती है। इस पर शमिता ने ज्यादा कुछ नहीं बोला, बस थैंक्यू बोल आगे बढ़ गईं। वहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों के बारे में खूब चर्चा हो रही है। लोग तक यहां तक कह रहे कि ये सब दोनों ने शो जीतने के लिए किया। सबको पता था कि बिग बॉस से निकलते ही वो अलग हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications