शक्तिमान सीरियल के 'तमराज किलविश' अब दिखते हैं इतने हैंडसम, आंखें खा जाएंगी धोखा, नहीं होगा यकीन
90 के दशक में दूरदर्शन पर आने वाले शक्तिमान सीरियल ने बच्चों के साथ-साथ बड़ों के दिलों में भी अपनी छाप छोड़ी थी। इस सीरियल को देखने के लिए बच्चे काफी उत्साहित रहते थे। सीरियल में शक्तिमान का किरदार निभा रहे मुकेश खन्ना को लोगों ने खूब पसंद किया।
सीरियल के विलेन तमराज किलविश उस समय के सबसे खूंखार विलेन माने जाते थे। तमराज किलविश का किरदार निभाने वाले सुरेंद्र पाल सिंह के किरदार को भी काफी सराहना मिली थी। तमराज किलविश का डायलॉग 'अंधेरा कायम रहे' बच्चे-बच्चे की जुबान पर होता था और आज भी लोगों के मुंह से सुना जाता है।

तमराज किलविश यानी सुरेंद्र पाल सिंह इस वक्त कहां हैं और क्या कर रहे हैं? इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। वहीं टीवी सीरियल में तमराज किलविश के किरदार में काफी डरावने दिखने वाले सुरेंद्र पाल सिंह असल में कितने हैंडसम हैं। आप कल्पना भी नहीं कर सकते।
सुरेंद्र पाल सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1984 में की थी। उन्होंने कई फिल्में की लेकिन उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली।
लेकिन सबसे पहली बार उन्हें शक्तिमान धारावाहिक से ही पहचान मिली जिसमें उन्होंने तमराज किलविश का रोल किया था। इसके अलावा कई टीवी शोज में भी उन्होंने काम किया। टीवी सीरियल देवों के देव महादेव में उन्होंने दक्ष का रोल किया था।
उत्तर प्रदेश में भोजपुरी भाषा बोली जाती है ऐसे में उन्होंने भोजपुरी में भी 'भऊजी के सिस्टर' नामक एक फिल्म बनाई लेकिन वह फिल्म सफल नहीं हो पाई। उसके बाद पुनः वे टीवी सीरियल की दुनिया में वापस लौट आए।
सुरेंद्र पाल सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अभी एक दिन पहले उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट से अयोध्या राम मंदिर की तस्वीर को शेयर करते हुए ' अयोध्या की पावन भूमि को नमन!' लिखा था।
मौजूदा समय की बात करें तो सुरेंद्र पाल सिंह को जानने वाले लोग बताते हैं कि वह कई सीरियल्स की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा सुरेंद्र पाल सिंह अपनी शूटिंग और पुराने शो की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। वर्तमान समय में सुरेंद्र पाल सिंह बिल्कुल फिट और स्मार्ट नजर आते हैं। यही वजह है कि उनके फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications