सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' में नजर आएगा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का सितारा, जानिए नाम
Bigg Boss 19 Update: सलमान खान की मेजबानी वाला लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' एक नए सीज़न के साथ वापसी को तैयार है। इस बार कुछ बदलाव भी होंगे। सलमान खान का फेमस टीवी रियलिटी 'बिग बॉस' अब अपने नए सीजन को लेकर चर्चा में है। खबरें हैं कि 'बिग बॉस 19' इस साल अगस्त 2025 में प्रसारित होगा।
अभी तक इस शो से जुड़े हुए कंटेस्टेंट्स की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अब खबर आई है कि इसमें टीवी जगत को दो बड़े नाम शामिल हो सकते हैं। जानिए वो दो नाम कौन से हैं?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम अभिनेता शैलेश लोढ़ा से 'बिग बॉस 19' में शामिल होने के लिए संपर्क साधा गया है। यह शो 24 अगस्त को जियोहटस्टार पर प्रीमियर होगा। सूत्रों के मुताबिक, निर्माता शैलेश लोढ़ा को कलाकारों की सूची में शामिल करने के इच्छुक हैं, हालांकि उन्होंने अभी तक इस शो के लिए हां नहीं कहा है।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स इस बार शो को और भी दिलचस्प बनाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने शो में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करने का प्लान किया है। मेकर्स ने पुष्टि की है कि एआई इस सीजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। खबरों की मानें तो, थीम के अलावा 'बिग बॉस 19' में कई दूसरे नए और अलग ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। इनमें से एक एलिमिनेशन प्रोसेस से भी जुड़ा है। इस बार कंटेस्टेंट को एविक्शन का फैसला करने की सुपरपावर मिलेगी। इन्हीं सबको लेकर दर्शकों के बीच इस सीजन को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट है।
'बिग बॉस 19' से जुड़े सोर्सेस की माने, इस बार कंटेस्टेंट के पास कई तरह की शक्तियां होंगी। वे एविक्शन तय करने के साथ-साथ राशन और टास्क को सिलेक्ट करने में भी अहम भूमिका निभाएंगे। इस सीजन में घर के कई महत्वपूर्ण फैसले कंटेस्टेंट्स ही लेंगे और गेम का रुख बदलेंगे। इसके अलावा, 'बिग बॉस' की टैग लाइन 'बिग बॉस चाहते हैं' से बदलकर 'बिग बॉस जानना चाहते हैं' हो जाएगी।
रिपोर्ट्स हैं कि इस सीजन में राम कपूर, उनकी वाइफ और एक्ट्रेस गौतमी कपूर, राज कुंद्रा, अनीता हसनंदानी, मुनमुन दत्ता, गौरव तनेजा, कनिका मान, अपूर्व मखीजा, डेजी शाह, धीरज कपूर, अलीशा पंवार, कृष्णा श्रॉफ (जैकी श्रॉफ की बेटी), फैज़ू, तनुश्री दत्ता और शरद मल्होत्रा जैसे एक्टर्स आ सकते हैं। साथ ही महाकुंभ से फिर से चर्चा में आई ममता कुलकर्णी भी शो का हिस्सा बन सकती हैं। हालांकि इन नामों की पुष्टि ऑफिशियली नहीं हुई है। ऐसे में oneindia hindi भी इसकी पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications