कभी 'द कपिल शर्मा शो' को कहा था फूहड़, अब उसी शो का हिस्सा बनने के लिये ट्रोलर्स के निशाने पर आए शैलेश लोढ़ा
द कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड में आपको जाने माने कवि और अभिनेता शैलेश लोढ़ा बतौर गेस्ट दिखाई देंगे।
मुंबई, 20 जनवरी। द कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड में आपको जाने माने कवि और अभिनेता शैलेश लोढ़ा बतौर गेस्ट दिखाई देंगे। जब से यह खबर सामने आई है, तब से शैलेश लोढ़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो एक कवि सम्मेलन की है जिसमें वह कपिल शर्मा शो की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। इसके बावजूद उन्होंने कपिश शर्मा शो में जाने का ऑफर स्वीकार किया यह बात यूजर्स के गले नहीं उतरी और उन्होंने शैलेश को निशाने पर ले लिया।

सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा वीडियो
इस वीडियो को एक इंटरनेट यूजर ने शेयर किया है। कुछ साल पहले हुए इस कवि सम्मेलन में शैलेश कह रहे हैं- 'मैं कुछ कार्यक्रम देखता हूं तो मुझे शर्म आती है। एक दादी जो हर व्यक्ति को चूमना चाहती है, एक ऐसी बुआ जो शादी के लिए बेताब है, एक पति जो अपनी पत्नी को प्रड़ताड़ित करता है। मैं उस कार्यक्रम में काम करता जिसमें एक बेटा हर बात के लिए अपने बाप के पैर छूता है।'

यूजर्स के निशाने पर आए शैलेश
जब से शैलेश लोढ़ा के कपिल शर्मा शो में आने की बात सामने आई है तब से उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। लोग जमकर शैलेश लोढ़ा की खिंचाई कर रहे हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- वाह, एक व्यक्ति तो हर तरफ कपिल शर्मा के शो ही हर तरफ बुराई करता है, आज वह उनके शो में गेस्ट बनकर आ रहा है। सर अब आपके आचार विचार कहां गए। आप अपनी बात पर अढिग क्यों नहीं रहते हो। वहीं एक अन्य यूजर ने शैलेश लोढ़ा से पूछा- लोढ़ा जी कपिल शर्मा के शो में जाने के बाद आपने अपने घर में जाके क्या बोला शो देखना है कि नहीं देखना है?

कवि स्पेशल एपिशोड मेंं नजर आएंगे शैलेश
बता दें कि कुछ दिनों पहले सोनी टेलीविजन ने द कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड का एक वीडियो पोस्ट किया था, जो एक कवि स्पेशल एपिसोड होगा। इस स्पेशल एपिसोड में कपिल शैलेश के अलावा पॉपुलर मेरठी, संजय झाला और मुमताज नसीम का स्वागत करते नजर आएंगे।
From the video
— SoniNomics (@ankursoni1) January 18, 2022
"कवि shailesh lodha ने kapil sharma का धज्जियां उड़ा दिया"#TKSS #CNWK pic.twitter.com/0WlpInLaqu












Click it and Unblock the Notifications