शाहरुख खान देंगे मुकेश अंबानी के 'एंटीलिया' को टक्कर, 'मन्नत' में करने जा रहे बड़ा बदलाव!

Shahrukh Gauri Khan Expand Mannat Floors: शाहरुख खान का मुंबई स्थित बंगला मन्नत उनके फैंस के लिए एक टूरिस्ट स्पॉट है। इस बंगले के लिए शाहरुख खान ने बड़ी मेहनत के साथ खरीदा था। कुछ इनसाइट फोटोज देख लगता है कि ये किसी महल से कम नहीं है। इसी घर में उनकी पूरी फैमिली रहती है।

अब शाहरुख अपने इस महल पर कुछ बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। दरअसल, शाहरुख और उनकी पत्नी अपने मन्नत को और आलीशान बनाने का फैसला किया है। इस संबंध में गौरी खान ने MCZMA (Maharashtra Coastal Zone Management Authority) में अर्जी दी थी। रिपोर्ट्स की माने तो शाहरुख अपने मन्नत दो फ्लोर बनाना चाहते हैं।

Shahrukh Khan will build two floors in Mannat wife Gauri Khan seeks permission from authorities

हैरिटेज साइट है शाहरुख का मन्नत
मन्नत अभी 6 फ्लोर का है। खान कपल इसमें दो फ्लोर बढ़ाना चाहता है। इसके लिए उन्होंने मुंबई की कोस्टल अथॉरिटीज को अर्जी थी। इन दो फ्लोर को बनाने में करीब 25 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा। रिपोर्ट्स की माने तो मन्नत एक हैरिटेज साइट है। इसी वजह से इस घर में किसी भी तरह के निर्माण के लिए अथॉरिटीज से परमिशन लेनी होती है। बता दें, ये साल 1914 में बना था। ये बंगला 2091.38 वर्ग मीटर के प्लॉट पर बनाया गया है। 6 मंजिलों के इस मन्नत में शाहरुख और गौरी अपने तीनों बच्चों के साथ रहते हैं। हालांकि अभी तक ये नहीं पता है कि खान परिवार इन दो नए फ्लोर को किस तरह से उपयोग करना चाहता है।

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
खैर शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिल्म किंग की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसमें वो डॉन के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म उनकी बेटी सुहाना खान भी होंगी। इसे सुजॉय घोष डायरेक्ट कर रहे हैं। लेकिन इसे प्रोड्यूसर शाहरुख खान की कंपनी कर रही है। फिल्म में एक्शन और मार धाड़ भी होगी। जिसकी जिम्मेदारी सिद्धार्थ आनंद ने ले रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+