जितनी चाहों उतनी लड़कियों को डेट करो लेकिन...गौरी खान ने बेटे आर्यन को डेटिंग के लिए दी ये सलाह

जितनी चाहों उतनी लड़कियों को डेट करो लेकिन...गौरी खान ने बेटे आर्यन को डेटिंग के लिए दी ये सलाह

मुंबई, 24 सितंबर: बॉलीवुड एक्‍टर शाहरुख खान की पत्‍नी गौरी खान इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रही है। इसकी वजह है कि हाल ही में गौर खान करण जौहर के 'कॉफी विद करण 7' में महीप कपूर और भावना पांडे के साथ पहुंची। इस शो में उन्‍होंने अपने तीन बच्‍चों गौरी, आर्यन और अबराम को लेकर कई खुलासे किए। वहीं बड़े बेटे आर्यन खान को वो डेटिंग के बारे में क्‍या सलाह देती है वो भी शेयर किया। गौरी खान की ये बेटे को दी गई एडवाइज ने सबको हैरान कर दिया है।

बेटे आर्यन को डेटिंग के लिए दी गई सलाह जमकर वायरल हो रही

बेटे आर्यन को डेटिंग के लिए दी गई सलाह जमकर वायरल हो रही

पिछले दिनों शाहरुख और गौरी की भावी एक्‍ट्रेस बेटी सुहाना खान अपनी डेटिंग को लेकर सुर्खियों में बनी रही वहीं अब गौरी खान का बेटे आर्यन को डेटिंग के लिए दी गई सलाह जमकर वायरल हो रही है। लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

गौरी खान बोलीं- मेरा बेटा मुझे फुल शर्ट नहीं पहनने देता

गौरी खान बोलीं- मेरा बेटा मुझे फुल शर्ट नहीं पहनने देता

दरअसल, 'कॉफी विद करण 7' में रैपिड फायर सेगमेंट के दौरान गौरी ने खुलासा किया कि उनके बेटे आर्यन उनकी 'फैशन पुलिस' हैं। फिल्‍म निर्माता से इंटीरियर डिजाइनर बनकर अपनी कंपनी चला रही गौरी खान ने कहा कि उनका बेटा आर्यन उन्‍हें फुल शर्ट और जैकेट नहीं पहनने देता। उन्‍हें वो टी-शर्ट पहनने के लिए कहता है। गौरी ने कहा मुझे पूरी बाजू की शर्ट पहनने की अनुमति नहीं है। ऐसे ही मुझे कई चीज पहनने की अनुमति नहीं है। ये सुनकर शो के होस्‍ट करण जौहर मजाक में कहा कि स्टार किड उनके फैशन सेंस के बारे में क्या सोचेंगे ।

गौरी खान ने बेटे आर्यन को डेटिंग के लिए दी ये सलाह

गौरी खान ने बेटे आर्यन को डेटिंग के लिए दी ये सलाह

इसके बाद करण जौहर ने गौरी खान से कहा कि वह आर्यन को डेटिंग के लिए सलाह देना चाहेंगी? इस सवाल के जवाब में सुपरस्‍टार की पत्‍नी गौरी खान ने कहा "जितनी चाहें उतनी लड़कियों को डेट करें, जब तक आप शादी करने का फैसला नहीं कर लेते और फिर फुल स्टॉप।" इसके बाद करण ने उनकी बेटी सुहाना के लिए वही सवाल पूछा, जिस पर गौरी खान ने जवाब देते हुए कहा , "कभी भी एक ही समय में दो लड़कों को डेट न करें।"

आर्यन खान की गिरफ्तारी पर मां गौरी खान ने शो में पहली तोड़ी चुप्‍पी

आर्यन खान की गिरफ्तारी पर मां गौरी खान ने शो में पहली तोड़ी चुप्‍पी

करीब 17 साल के लंबे अंतराल के बाद करण के इस पॉपुलर शो में पहुंची गौरी खान ने पहली बार कथित ड्रग मामले में आर्यन की गिरफ्तारी के बारे में बात की। मां गौरी खान ने कहा "जो कुछ भी हमने अभी झेला है उससे बुरा कुछ नहीं हो सकता। लेकिन जहां हमारा परिवार एक साथ खड़ा है, मैं कह सकती हूं कि हम एक महान स्थान पर हैं। हम प्यार महसूस करते हैं। सभी दोस्‍तों और फैंस से इतने दुआओं भरे मैसेज और प्यार। हम खुद को धन्य महसूस करते हैं। हम उन सभी के आभारी हैं जिन्होंने हमारी मदद की।

आर्यन खान ड्रग केस में किया गया था अरेस्‍ट

आर्यन खान ड्रग केस में किया गया था अरेस्‍ट

याद रहे सुपरस्‍टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 2021 में गोवा जा रही क्रूज से ड्रग्‍स मामले में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था और वह करीब एक महीने तक जेल में रहे और कुछ समय पहले ही जांच एजेंसी ने स्टार किड आर्यन खान को क्लीन चिट दे दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+