बेडरूम की ये तस्वीर शेयर कर मुश्किल में फंसे शाहिद कपूर, पत्नी मीरा ने दी चेतावनी!
मुंबई, 03 नवंबर: एक्टर शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे लगातार सोशल मीडिया पर अपने फनी और प्यारे पोस्ट और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इतना ही नहीं वे एक दूसरे की पोस्ट पर मजेदार कमेंट करते हैं तो कभी एक-दूसरे पर प्यार बरसाते नजर आते हैं। हाल ही में शाहिद ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की है। जिसके बाद शाहिद की मुश्किल बढ़ने वाली हैं। पत्नी मीरा ने उन्हें इस पोस्ट को लेकर चेतावनी दी है।

शाहिद से शेयर की बेडरूम की फोटो
दरअसल, शाहिद कपूर ने अपने बेड पर रखे ढेर सारे तकियों की एक तस्वीर शेयर की थी, साथ में मीरा को टैग कर लिखा 'तुम्हें इतने सारे पिलोज बेड पर क्यों चाहिए होते हैं, क्यों? क्यों?' उनके इस पोस्ट के बाद मीरा ने सोशल मीडिया पर इसका रिप्लाई देते हुए पति शाहिद को चेतावनी दे डाली।उन्होंने शाहिद के पोस्ट को अपने इंस्टा स्टोरी पर री-पोस्ट कर लिखा 'बडी आप खुद को बहुत बड़ी मुश्किल में डाल रहे हैं....जल्द ही मैं वो वीडियो डालूंगी।'

पत्नी मीरा ने वीडियो जारी करने की दी धमकी
अब मीरा अपने अकाउंट से शाहिद का कौन सा वीडियो पोस्ट करने की धमकी दे रहे हैं ये तो आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। दोनों पति-पत्नी की यह मस्ती सोशल मीडिया पर आए दिन देखने को मिलती है। कुछ दिन पहले शाहिद ने मालदीव वेकेशन से मीरा का एक और वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में मीरा के कपड़ों के बटन्स उनके बाल में फंसे हुए थे। जिसके बाद मीरा ने शाहिद की जमकर क्लास ली थी।
शादी को हो चुके हैं 6 साल
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत 7 जुलाई 2015 को शादी के बंधन में बंधे थे। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी को 6 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। कपल ने 7 जुलाई 2021 को अपनी छठी एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। इस मौके पर मीरा राजपूत ने अपने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में मीरा अपने लविंग हसबैंड शाहिद को टाइट हग करती हुई नजर आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications