रिलीज से 3 दिन पहले 'जर्सी' को लेकर बड़ी खबर, KGF-2 से डरे शाहिद कपूर!

मुंबई, 11 अप्रैल: बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर शाहिद कपूर काफी वक्त से अपनी आने क्रिकेट पर बेस्ड फिल्म 'जर्सी' को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म को पिछले साल दिसंबर में रिलीज होना था, लेकिन कोरोना वायरस के चलते उस पर ब्रेक लगा और फिल्म की रिलीज डेट को आगे खिसकानी पड़ी। अब फिल्म को 14 अप्रैल को रिलीज होना था, लेकिन फिल्म को लेकर मिल रहे लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक फैंस को थोड़ा मायूस होना पड़ सकता है, क्योंकि शाहिद की जर्सी की रिलीज डेट को अब एक बार फिर से शिफ्ट कर दिया है।

Shahid Kapoor film Jersey

अब इस डेट पर जर्सी होगी रिलीज

अगर आप 14 अप्रैल को शाहिद कपूर की 'जर्सी' देखने का प्लान बना रहे हैं तो आपको यह जानकर मायूसी मिलेगी कि फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है। 'जर्सी' के रिलीज अपडेट को शेयर करते हुए फिल्ममेकर अमन गिल ने बताया कि एक टीम के तौर पर हमने 'जर्सी' में अपना खून-पसीना और आंसू बहाए हैं और चाहते हैं कि हमारी प्यारी फिल्म आप सभी तक व्यापक तरीके से पहुंचे। जर्सी अब 22 अप्रैल को रिलीज होगी।

बता दें कि शाहिद कपूर स्टारर 'जर्सी' इसी नाम की नेशनल अवॉर्ड विनर तेलुगु फिल्म की रीमेक है, जिसमें शाहिद एक असफल क्रिकेटर अर्जुन की भूमिका निभाएंगे, जो अपने बेटे के लिए टीम इंडिया को रिप्रेजेंटेटिव करने के अपने सपने को पूरा करने का फैसला करता है। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ मृणाल ठाकुर भी नजर आएंगी।

केजीएफ-2 से डरे शाहिद कपूर!

वहीं फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने की वजह के पीछे साउथ एक्टर यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' को भी माना जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो 'केजीएफ: चैप्टर 2' के साथ बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत से बचने के लिए रिलीज को टाल दिया गया है, जो 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले 'जर्सी' पिछले साल दिसंबर में कोविड-19 मामलों में उछाल के कारण देरी हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+