शाहरुख खान से तुलना होने पर भड़के शाहिद कपूर, एक्टर बोले- 'ये मेरे करियर की सबसे ज्यादा बुरी...'

Shahid Kapoor: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर का नाम आज टॉप एक्टर्स में शुमार है। वह एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ अच्छे डांसर भी हैं। जब साल 2003 में उन्होंने फिल्म 'इश्क विश्क' से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी तो उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। अब सालों बाद शाहिद खुलासा किया कि उस दौरान उनकी शाहरुख खान से तुलना की जाती थी। जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।

शाहिद कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, लोग उन्हें बॉलीवुड का अगला शाहरुख खान कहते थे। ऐसे में एक्टर ने किंग खान से तुलना होने पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, 'अक्सर मेरी तुलना शाहरुख से की जाती है जो कि बहुत ही खराब चीज है। आप जो कर रहे हैं, वह आपको किसी ऐसे व्यक्ति की तरह होना चाहिए जो पहले से ही सफल है।'

Shahid Kapoor

शाहिद कपूर ने आगे कहा, 'मैं जो हूं वो मैं हूं और वो वो हैं। इसमें कहीं से भी आप तुलना नहीं कर सकते। यदि आप उनके जैसे हैं, तो इसके आधार पर, आप भविष्य में सफल होंगे। यह सबसे मूर्खतापूर्ण तर्क है जो मैंने अपने जीवन में कभी सुना है। जब भी आप अपने लिए ऐसी चीज सुनते हैं तो बहुत ही दवाब महसूस होता है। क्योंकि आपको लगता है कि आप तुलना की उस उम्मीद पर खड़ा नहीं उतर पाएंगे।'

शाहिद कपूर ने आगे इस बारे में बात करते हुए कहा, 'अगर आपकी तुलना किसी और से की जा रही है तो फिर खरा उतरना जरूरी है। इन सबके बीच आप अपनी असली खूबी को भूल जाते हो। कभी कभी मुझे महसूस होता है कि मैं कितना ज्यादा मुर्ख हूं।' इस प्रकार उन्होंने किसी और के साथ की गई तुलना का आनंद लेने के बजाय अपनी खुद की पहचान बनाने का फैसला किया। बता दें कि, शाहिद कपूर को आखिरी बार फर्जी में देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+