1000 करोड़ी हीरो संग प्रभास के डायरेक्टर ने मिलाया हाथ, बनेगी अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर!

पैन इंडिया एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाली होम्बाले फिल्म्स के पास अभी भी बड़ी फिल्में हैं। इसमें सालार 2, कांतारा 2, ड्रैगन और ऋतिक रोशन के अनटाइटल्ड फिल्म भी शामिल है। इसके अलावा भी उनके पास कई फिल्मों की कहानियां हैं। इसके बीच वो एक और पैन इंडिया फिल्म की प्लानिंग में हैं।

इस फिल्म में साउथ और बॉलीवुड के दो बड़े स्टार्स को शामिल किया जाएगा। रिपोर्ट्स की माने तो इसमें नेशनल अवॉर्ड विनर अल्लू अर्जुन और शाहरुख खान साथ नजर आएंगे। वहीं, इस फिल्म को डायरेक्ट करने की जिम्मेदारी केजीएफ फेम प्रशांत नील को दी गई है। इस खबर के सामने आते ही फैंस एक्साइटेड हो गए हैं।

Shah rukh Khan

ग्रेट आंध्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, होमबाले फिल्म्स प्रशांत के डायरेक्शन में पैन इंडिया फिल्म बनाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। ये फिल्म फुल मसाला औ एंटरटेनर रहेगी। फिल्म से वो नॉर्थ और साउथ की ऑडियंस को साथ लाना चाहते हैं। इसलिए वो शाहरुख और अर्जुन को फिल्म में लेने चाहते हैं। इसमें उनका एक ही उद्देश्य है। बॉक्स ऑफिस पर पैसा कूटना। इसके लिए ये दो परफेक्ट एक्टर बताए जा रहे हैं। क्योंकि दोनों ही ने हाल में 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्में की हैं। इसके अलावा दोनों की पैन इंडिया फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है। जिसे मेकर्स भुनाना चाहते हैं। साथ ही दोनों नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।

रिपोर्ट्स की माने तो दोनों ही एक्टर्स के साथ मेकर्स की बातचीत और मीटिंग्स भी शुरू हो गई है। इसके अलावा आने वाले दिनों में भी कुछ और मीटिंग्स होने की संभावना है। फिल्म किस जॉनर की होगी और इसकी कहानी किस पीरियड में सेट होगी। इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं आई है। लेकिन फिल्म को प्रशांत नील डायरेक्टर कर रहे हैं। ऐसे में एक बात तो क्लियर है कि फिल्म में एक्शन भरपूर होगा। हालांकि अभी तक इस प्रोजेक्ट पर अभी तक कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है। ऐसे में oneindia hindi भी इसकी पुष्टि नहीं करता है। वैसे कुछ दिनों से साउथ और बॉलीवुड में ऐसा चलन देखा जा रहा है कि स्टार्स दोनों इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। वॉर 2 और कुली जैसी फिल्में इसका उदाहरण हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+