Shah Rukh Khan vs Sunny Deol: 'जब मैं विलेन बनता हूं तो...', क्या इस बार भी सनी पर भारी पड़ेंगे शाहरुख?

Shah Rukh Khan vs Sunny Deol: बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख की फिल्म 'जवान' के टीजर ने लोगों का ध्यान काफी आकर्षित किया है, इस फिल्म में लंबे वक्त के बाद शाहरुख खलनायक के रोल में नजर आएंगे। इससे पहले शाहरुख ने अपनी जितनी ही फिल्मों में निगेटिव रोल निभाए थे, उसमें वो अव्वल रहे हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो बॉलीवुड में एंटी हीरो का चलन शाहरुख खान ने ही शुरू किया था, वो भी तब, जब वो बॉलीवुड में नए-नए आए थे।

Shah Rukh Khan vs Sunny Deol

उन पर 'टाइप्ड हीरो', 'ग्रे प्लेयर' का टैग लग सकता था लेकिन शाहरुख ने इन चीजों की परवाह ना करते हुए ये रिस्क लिया और इस रिस्क ने शाहरुख को सीधे बुलंदी के आसमान पर पहुंचा दिया था।

'फिल्म जवान 2 में शाहरुख बने हैं खलनायक'

फिलहाल एक बार फिर से वो 'ग्रे' शेड के जरिए लोगों को एंटरटेन करने आ रहे हैं, अब वो इसमें कितना सफल होंगे, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि शाहरुख के फैंस उनको पर्दे पर खलनायक बनते हुए देखने के लिए बेकरार हैं।

'जब मैं विलेन बनता हूं तो मेरे सामने कोई भी हीरो टिक नहीं सकता'

इसी वजह से फिल्म 'जवान' का एक डॉयलॉग इस वक्त जबरदस्त ढंग से सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वो कह रहे हैं कि 'जब मैं विलेन बनता हूं तो मेरे सामने कोई भी हीरो टिक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर लोगों ने इस फिल्म के संवाद को सनी देओल से कनेक्ट कर दिया है। दरअसल बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक सनी देओल भी इन दिनों फिल्म 'गदर 2' को लेकर चर्चा में हैं।

'गदर 2 बनाम जवान की जंग'

22 साल बाद पर्दे पर 'गदर' के सीक्वल को लेकर आ रहे हैं सनी देओल इन दिनों जमकर फिल्म 'गदर 2' का प्रमोशन कर रहे हैं, ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इसलिए सोशल मीडिया पर लोगों ने 'गदर 2' बनाम जवान' की जंग छेड़ ही है और सनी देओल और शाहरुख को कंपेयर कर रहे हैं।

तीस साल पहले का झगड़ा है वजह

दरअसल इसके पीछे कारण आज से तीस साल पहले आई फिल्म 'डर' का झगड़ा है, जिसमें सनी देओल और शाहरुख खान ने साथ में काम किया था। शाहरुख उस फिल्म में निगेटिव रोल में थे और फिल्म में हीरो सनी थे। फिल्म ने कामयाबी के झंड़े गाड़े थे और इस फिल्म के बाद शाहरुख खान सबके दिलों के राजा बन गए लेकिन इस फिल्म के बाद सनी देओल नाराज हो गए थे।

'विलेन के रोल को काफी महत्वपूर्ण बनाया गया'

सनी देओल को इस बात पर गुस्सा आया कि फिल्म में 'विलेन' के रोल को काफी महत्वपूर्ण बनाया गया था, जिसके बारे में सनी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'मैं नहीं जानता था कि वे विलेन को फिल्म में बढ़ा-चढ़ाकर पेश करेंगे, ये गलत था, मैंने तो हमेशा ईमानदारी से रोल निभाया है।'

सनी ने शाहरुख से नहीं की थी 16 साल तक बात

इसके बाद सनी ने शाहरुख खान से करीब 16 साल तक बात नहीं की थी और सनी ने फिर यश कैंप के साथ काम नहीं किया। इसी वजह से लोग सोशल मीडिया पर लोग शाहरुख के संवाद पर सनी को तंज कस रहे हैं कि एक बार फिर शाहरुख खान अभिनेता सनी देओल पर भारी पड़ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+