Shah Rukh Khan : शाहरुख की नहीं हुई सर्जरी, एक्सीडेंट की खबर गलत
Shah Rukh Khan : बॉलीवुड के 'बादशाह' यानी शाहरुख खान का कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ और ना ही उनकी सर्जरी हुई है, वो पूरी तरह से फिट एंड फाइन है, ये कहना है हिंदुस्तान टाइम्स का। खबर के मुताबिक किंग खान पूरी तरह से स्वस्थ हैं और अपने घर मन्नत में परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

आपको बता दें कि एक दिन पहले टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर में कहा गया था कि शाहरुख अमेरिका के लॉस एंजिलेस में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे, जिसमें उनकी नाक में चोट आई है, जिसके लिए उनको सर्जरी करानी पड़ी, हालांकि सर्जरी माइनर थी, शाहरुख की ये खबर सामने आने के बाद उनके फैंस परेशान हो गए थे।
मुंबई लौट आए शाहरुख खान
लेकिन आज सुबह जब वो मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए तो वो पूरी तरह से स्वस्थ नजर आए। उनके नाक पर कोई पट्टी नहीं थी, जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर इस बारे में सवाल भी किया था। फिलहाल अब खबर आ रही है कि उनके साथ कोई हादसा नहीं हुआ था।
लेडी सुपरस्टार नयनतारा
आपको बता दें कि साल 2023 की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' को देने वाले शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जवान' को लेकर खासा चर्चित है। फिल्म में उनके साथ पहली बार लेडी सुपरस्टार नयनतारा भी नजर आएंगी तो शाहरुख की ये एटली के साथ भी पहली फिल्म है।
फिल्म 'जवान' से बहुत सारी उम्मीदें
फिल्म 'पठान' के जरिए शाहरुख ने लंबे वक्त बाद पर्दे पर वापसी की थी। फिल्म पर काफी विवाद हुआ इसके बावजूद फिल्म ने धांसू कमाई की इसलिए अब सबको फिल्म 'जवान' से बहुत सारी उम्मीदें हैं। सबको उम्मीद है कि ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़ेगी। इसके बाद आपको किंग खान राजकुमार हिरानी की 'डंकी' में दिखाई देंगे। ये भी एक मेगा बजट की फिल्म होगी।












Click it and Unblock the Notifications