बॉलीवुड के बेताज बादशाह शाहरुख खान! दर्शकों को किन 5 एक्ट्रेस के साथ सबसे ज्यादा पसंद आती है SRK की जोड़ी?
Shah Rukh Khan: बॉलीवुड की रंगीन और जीवंत दुनिया में, शाहरुख खान ने दशकों से 'रोमांस के किंग' के रूप में राज किया है। शाहरुख खान निस्संदेह बॉलीवुड में सबसे अधिक चाहे जाने वाले एक्टर्स में से एक हैं। उनके साथ काम करने का मौका कौन नहीं चाहेगा? हर न्यूकमर और यहां तक कि स्थापित एक्टर्स भी उनके साथ स्क्रीन साझा करने की चाह रखते हैं।
बॉलीवुड के बेताज बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान के साथ कई अभिनेत्रियों की ऑन स्क्रीन जोड़ी बनी है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दर्शकों को किन एक्ट्रेस के साथ शाहरुख स्क्रीन शेयर करते हुए सबसे ज्यादा पसंद आए हैं। इंस्टा बॉलीवुड द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार काजोल-शाहरुख की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को सबसे ज्यादा भाति है।

आइए देखते हैं कौन हैं वो टॉप 5 एक्ट्रेस जिन्हें दर्शक शाहरुख के साथ बड़े परदे पर देखना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। साथ ही साथ किस के साथ शाहरुख की जोड़ी को सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है।
काजोल-शाहरुख
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम काजोल का है। दर्शकों को बड़े परदे पर शाहरुख के साथ काजोल को देखना सबसे ज्यादा पसंद है। इंस्टा बॉलीवुड के सर्वे में शाहरुख-काजोल की जोड़ी के लिए सबसे अधिक 6.9 हजार लोगों ने वोट किया है। बाजीगर, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे, माय नेम इज खान, उन फिल्मों में से हैं जिसमें ये सुपर हिट जोड़ी साथ नजर आई है। दर्शकों ने इस जोड़ी के ऊपर भरपूर प्यार लुटाया है।
दीपिका-शाहरुख
ओम शांति ओम से अपने करियर की शुरुआत करने वाली दीपिका पादुकोण को अपनी पहली ही फिल्म में शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला था। इस सर्वे में उनकी इस जोड़ी के लिए 2.4 हजार लोगों ने वोट किया है। जवान, पठान, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्मों में भी यह जोड़ी साथ नजर आई है।
अनुष्का-शाहरुख
अनुष्का शर्मा ने यस राज बैनर तले 2008 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। उनकी पहली फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' एक बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहरुख खान ने लीड रोल निभाया था। इंस्टा बॉलीवुड के सर्वे में इस जोड़ी को 1.7 हजार लोगों के वोट मिले हैं। शाहरुख-अनुष्का, जब हैरी मेट सेजल, जब तक है जान, जीरो जैसी फिल्मों में साथ काम करते नजर आए हैं।
प्रीती-शाहरुख
2004 में आई यस राज की आइकॉनिक फिल्म 'वीर-जारा' शरहद पार के प्यार की एक अनोखी दास्तां कहते हैं। इसके लीड रोल में शाहरुख और प्रीती जिंटा को कास्ट किया गया था। फिल्म में दोनों ने वीर और जारा का किरदार निभाया था। उनकी ये जोड़ी आज भी दर्शकों के बीच खूब पसंद की जाती है। इंस्टा बॉलीवुड के सर्वे में इस जोड़ी के लिए 1.1 हजार लोगों ने वोट किया है।
माधुरी-शाहरुख
'देवदास' की चंद्रमुखी बनी माधुरी दीक्षित के साथ भी शाहरुख की जोड़ी खूब हिट रही है। दिल तो पागल है, कोयला, अंजाम जैसी फिल्मों में साथ नजर आई इस जोड़ी को सर्वे में 1 हजार लोगों ने पसंद किया है।












Click it and Unblock the Notifications