Aryan Khan ने ओरी के साथ लगाए खूब शॉट्स! नए साल के जश्न में डूबे शाहरुख के लाडले, हुए ट्रोल

Aryan Khan Viral Video: दुनियाभर में नए साल के मौके पर जश्न मनाया गया है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने खास दोस्तों और परिवार वालों के साथ न्यू ईयर को स्पेशल अंदाज में सेलिब्रेट किया। वहीं स्टार किड्स के फेवरेट ओरी ने शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान के साथ नए साल पर पार्टी की। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

आर्यन खान वैसे तो लाइमलाइट से दूर रहते हैं। लेकिन वह स्टारकिड्स के साथ आए दिन पार्टी नजर आते हैं। इसी बीच आर्यन खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस दौरान वह ओरी के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आए। साथ ही आर्यन ने अकेले जमकर शॉर्ट्स मारे। अब इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया।

aryan khan

बॉलीवुड सोसाइटी ने आर्यन खान का ये वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि ओरी आर्यन खान को कुछ पीने के लिए कहते हैं जिसके बाद आर्यन ने शराब के छोटे-छोटे शॉर्ट्स मारे। नए साल के मौके पर शाहरुख खान के लाडले ने खूब शराब पी थी। हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती।

अब आर्यन खान की इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'इसका दारू से क्या होगा इसे तो ड्रग्स पसंद है।' एक ने लिखा, 'ये कभी नहीं सुधरेगा।' वहीं कुछ यूजर्स ने आर्यन को नशेड़ी बताया। इस तरह से कमेंट कर लोग आर्यन को ट्रोल कर रहे हैं।

बता दें कि, आर्यन खान ड्रग्स मामले में फंसे थे। जिसकी वजह से उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी। हालांकि बाद में कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो आर्यन जल्द ही बतौर डायरेक्टर इंडस्ट्री में कदम रखने वाले हैं। वह वेब सीरीज स्टारडम को डायरेक्ट करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+