शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान कर रहे नोरा फतेही को डेट! तस्वीरें देख फैंस को लगा झटका

शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान और नोरा फतेही की डेटिंग की खबरें जोर पकड़ रही हैं। दोनों एक पार्टी में साथ नजर आए जिसे देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि, दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Aryan Khan Nora Fatehi: बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन नई जोड़ियां बनती हैं तो, वहीं कुछ कपल्स के दिल टूटते हैं। हाल ही में तारा सुतारिया और आदर जैन के ब्रेकअप की खबरों ने फैंस का ध्यान खींचा। इस बीच अब बॉलीवुड के गलियारों में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और नोरा फतेही के लव अफेयर की चर्चाएं तेज हैं।

आर्यन खान को डेट कर रही नोरा?

आर्यन खान को डेट कर रही नोरा?

बता दें कि, आर्यन खान और नोरा फतेही की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसके बाद से यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि, दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दरअसल, आर्यन खान और नोरा फतेही की ये तस्वीरें उनके कुछ कॉमन फ्रेंड के साथ की हैं जो कि, खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

इन वायरल तस्वीरों से लगी अटकलें

इन वायरल तस्वीरों से लगी अटकलें

नोरा फतेही और आर्यन खान की ये दो अलग-अलग तस्वीरें हैं। जिसमें दोनों भले ही साथ नजर नहीं आ रहे लेकिन, सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली ये है कि, इन तस्वीरों में दोनों स्टार्स के साथ एक ही दोस्त ने सेल्फी ली है। बस फिर क्या था, इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद यूजर्स ने बातें बनानी शुरू कर दीं कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

यूजर्स बोले- 'अब अनन्या का क्या होगा?'

आर्यन खान और नोरा फतेही की इन तस्वीरों में फैंस काफी फनी रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ ने इसे दोस्ती कहा तो कुछ ने इसे रूमर्ड कपल कहा। एक यूजर ने फोटो पर कमेंट कर लिखा, अब अनन्या का क्या होगा?' वहीं कुछ फैंस ने उनका बचाव किया और कहा, फोटो होने का यह मतलब बिल्कुल नहीं कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।'

क्या है इस अफवाह की सच्चाई?

क्या है इस अफवाह की सच्चाई?

आपको बता दें कि, ये तस्वीरें दुबई की हैं जहां आर्यन खान ने नए साल की पार्टी दी थी। इस दौरान उनके कई खास दोस्त शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि यहीं नोरा भी स्पॉट हुईं। हालांकि अब तक इन दोनों के लव अफेयर की कोई पुष्टि नहीं हुई। ये महज एक अफवाह है।

आर्यन खान का वर्कफ्रंट

आर्यन खान का वर्कफ्रंट

वहीं आर्यन खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। इसकी जानकारी उन्होंने अपने फैंस को खुद इंस्टाग्राम के जरिए दी थी। आर्यन खान के इस डेब्यू प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट पूरी हो गई है और वह इसकी शूटिंग के लिए काफी एक्साइटेड हैं। वहीं नोरा फतेही को आखिरी बार फिल्म एक्शन हीरो में देखा गया था।

Recommended Video

    Aryan Khan ने रखा फिल्म इंडस्ट्री में कदम, Shahrukh Khan ने दिया मजेदार रिएक्शन | वनइंडिया

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+