सलमान खान के पिता सलीम खान पर ये क्या बोल गए शाहरुख खान, तबीयत जानने नहीं पहुंचे अस्पताल

Shah Rukh Khan Interview: फेमस फिल्म राइटर Salim Khan इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। सलीम खान को 17 फरवरी को चक्कर आने के बाद मुंबई के Lilavati Hospital में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स ने जांच के बाद ब्लड क्लॉट की समस्या बताई। जिसका ट्रीटमेंट सही तरीके से हो गया है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और जल्द ही वेंटिलेटर हटाए जाने की संभावना जताई गई है। परिवार और फैंस उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

इसी बीच शाहरुख का पुराना बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने सलमान खान और उनके पिता सलीम खान के बारे में बात की थी। उन्होंने अपने इस बयान में क्या कहा था। हम रिपोर्ट में बता रहे हैं।

Shah Rukh Khan Interview

शाहरुख खान ने अपने IANS को दिए इंटरव्यू में कहा था, मैं आज जो भी हूं वो सलीम खान की वजह से हूं। एक स्ट्रगलिंग एक्टर के रूप में मैं पहली बार जब मुंबई आया था तो खाना सलमान खान के घर खाता था। मैं आज शाहरुख खान बना हूं तो सलीम खान जी की वजह से, उन्होंने मेरा बहुत सपोर्ट किया। बता दें, सलीम खान अपनी मेहमाननवाजी और स्नेही स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं। कहा जाता है कि उनके घर आने वाला कोई भी व्यक्ति बिना भोजन किए वापस नहीं लौटता। शाहरुख खान कई बार सलमान और उनके परिवार की तारीफ कर चुके हैं।

सलमान और शाहरुख की दोस्ती 1995 की फिल्म Karan Arjun के दौरान और मजबूत हुई थी। इसके बाद दोनों कई फिल्मों में साथ भी नजर आए। लेकिन ऐसा भी एक समय आया जब दोनों की दोस्ती में दरार आ गई थी। हालांकि दोनों की बीच चल रही अनबन को दिवंगत नेता बाबा सिद्दीकी ने सुलझाया था। दोनों उन्हीं की इफ्तार पार्टी में गले मिलते नजर आए थे। उस पार्टी में सलीम खान भी थे। शाहरुख ने आकर पहले सलीम साहब को गले लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+