मां को नाजुक हालत में छोड़ फिल्म की शूटिंग करने पहुंचे थे Shah Rukh Khan, इस डायरेक्टर ने किया शॉकिंग खुलासा
Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की गिनती टॉप एक्टर्स में होती है। ये मुकाम हासिल करने के लिए उन्होंने कई सारे त्याग किए हैं और ये सफर भी काफी मुश्किलों भरा रहा। हाल ही में डायरेक्टर केतन मेहता ने एक्टर से जुड़ा एक किस्सा साझा किया।
मां को गंभीर हालत में छोड़ शूटिंग पर पहुंचे थे शाहरुख
दरअसल, शाहरुख खान की पहली फिल्म दीवाना मानी जाती है। लेकिन इससे पहले उनकी फिल्म माया मेमसाब की शूटिंग हुई थी। जिसका डायरेक्शन खुद केतन मेहता ने किया था। अब हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान इस फिल्म से जु़ड़ा एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जब इस फिल्म की शूटिंग हो रही थी उस दौरान शाहरुख की मां की हालत काफी गंभीर थी।

केतन मेहता ने किया खुलासा
केतन मेहता ने कहा कि, जब बात काम की आती है तो शाहरुख खान काम के लिए कैसे भी वक्त निकाल लेते थे। उस वक्त उनकी मां की हालत काफी नाजुक थी लेकिन इसके बावजूद भी एक्टर शूटिंग के लिए शिमला पहुंचे थे। उन्होंने शूटिंग के लिए किसी को भी इंतजार नहीं कराया और बिना किसी की परवाह किए वह वहां पहुंच गए थे। मैं उनकी सकारात्मक ऊर्जा के लिए आभारी हूं।
सालों बाद हुई थी रिलीज
बता दें कि शाहरुख खान की पहली फिल्म दीवाना साल 1992 में रिलीज हुई थी। इसके बाद 'चमत्कार', 'राजू बन गया जेंटलमैन' और 'दिल आशना है' के बाद माया मेमसाब को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म शाहरुख के अलावा दीपा साही, फारूक शेख और राज बब्बर लीड रोल में नजर आए थे।
शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
शाहरुख खान के वर्कफ्रट की बात करें तो, पठान से 4 साल बाद बड़े पर्दे पर उनका शानदार कमबैक रहा। इसके बाद अब एक्टर अपनी अगली फिल्म जवान में दिखाई देंगे। जो कि 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरुख के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा मुख्य किरदार में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications