'बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर', 'जवान' की स्क्रिप्ट में नहीं था ये डायलॉग, शाहरुख खान का था प्लान?
शाहरुख खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। इस बीच फिल्म के राइटर ने खुलासा किया है कि किंग खान का डायलॉग 'बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर' फिल्म का हिस्सा नहीं था।
Shah Rukh Khan Jawan Dialogues: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने फिल्म जवान से एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें आखिर क्यों बॉलीवुड का किंग कहा जाता है। फिल्म ने इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है। 7 सितंबर को जब से ये फिल्म रिलीज हुई है तो लोग इसे देखने के लिए इतने क्रेजी हो रहे हैं कि हर रोज शोज फुल जा रहे हैं। अब इस बीच फिल्म जवान के राइटर ने एक बड़ा खुलासा किया है।
फिल्म जवान में शाहरुख खान का सबसे चर्चित डायलॉग 'बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर' को आर्यन खान ड्रग्स केस से जोड़ा जा रहा है। लोगों का कहना है कि एक्टर ने फिल्म के जरिए समीर वानखेड़े पर निशाना साधा है। लेकिन अब जवान के राइटर ने ये खुलासा किया कि ये डायलॉग फिल्म का हिस्सा नहीं था।

डायलॉग राइटर ने कहा है कि जवान में "बेटे को हाथ लगाने से पहले, बाप से बात कर" शुरुआत में स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था। ये लाइन फिल्म की ऑरिजिनल स्क्रिप्ट में नहीं थी और फिल्म में किंग खान की एंट्री बिना किसी डायलॉग के थी। लेकिन जब फिल्म की शूटिंग शुरू हुई तो किंग खान को एहसास हुआ कि उनका कोई डायलॉग होना चाहिए था।
जवान के राइटर सुमित अरोड़ा ने आगे कहा कि, जब शाहरुख खान सेट पर थे तो उन्हें बुलाया गया था। इस दौरान राइटर के मुंह से यही डायलॉग निकला जो कि शाहरुख खान को भी पसंद आय़ा। फिर क्या था शाहरुख खान ने फिल्म जवान में इसे अपने अंदाज में कहा जो कि काफी पॉपुलर हो गया। राइटर ने एक्टर की तारीफ करते हुए कहा कि, फिल्म में उन्होंने बेहद लाजवाब तरीके से ये डायलॉग बोला है।
बता दें कि, एटली के डायरेक्शन में बनी फिल्म जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ओपनिंग डे से ही रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने 7 दिनों में भारत में 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली। वहीं वर्ल्डवाइड जवान ने 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। अब देखना होगा कि फिल्म दूसरे वीकेंड में क्या कमाल कर पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications