हॉस्पिटल में एडमिट शाहरुख खान, अहमदाबाद में बिगड़ी तबीयत, जानें कैसे हुआ किंग खान का ये हाल
Shah Rukh Khan Hospitalized: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अचानक ही किंग खान की तबीयत खराब हो गई है। ऐसे में उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गर्मी के चलते एक्टर की हालत बिगड़ गई है। अहमदाबाद के केडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
आपको बता दें कि शाहरुख खान आईपीएल 2024 क्वालिफायर 1 में अपनी टीम केकेआर को सपोर्ट करने के लिए अहमदाबाद पहुंचे थे। बीते दिन उन्हें नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपनी टीम के लिए तालियां बजाते और उन्हें चीयर अप करते हुए देखा गया था। फिलहाल गौरी खान अपने पति को देखने के लिए अहमदाबाद के अस्पताल पहुंची हैं।

हीटस्ट्रोक से बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार गत 21 मई 2024 को अहमदाबाद में तापमान 40 डिग्री के पार था। ऐसे में कहा जा रहा है कि हीट-स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के चलते शाहरुख खान की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। वहीं केकेआर की को ऑनर जूही चावला और उनके पति जय मेहता भी शाहरुख खान की तबीयत जानने के लिए केडी ह़ॉस्पिटल पहुंचे थे।
स्टेडियम से वायरल हुआ था वीडियो
आईपीएल 2024 क्वालिफायर 1 के मैच में शाहरुख खान अपने छोटे बेटे अबराम और लाडली बेटी सुहाना खान के साथ अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर सुपरस्टार का वीडियो भी वायरल हो रहा था जिसमें वह अबराम के साथ केकेआर की परफॉर्मेंस पर मस्ती करते नजर आ रहे थे। इस मैच में केकेआर ने 8 विकेट से सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था और आईपीएल फाइनल्स में जगह बना ली है। फिलहाल फैंस शाहरुख खान की बिगड़ी तबीयत के बारे में सुनकर परेशान हो गए हैं।
अहमदाबाद में केकेआर को सपोर्ट करने पहुंचे थे शाहरुख
वहीं शाहरुख खान भी केकेआर की जीत के बाद अपने बच्चों के साथ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में काफी खुश नजर आ रहे थे। वहीं आज यानी 22 मई 2024 को अचानक ही खबर आ रही है कि शाहरुख खान की तबीयत बिगड़ गई है। कहा जा रहा है कि हीट स्ट्रोक के चलते वह अस्वस्थ फील कर रहे थे। गर्मी ज्यादा होने के कारण उनके शारीरिक रूप से परेशानी हो रही थी। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications