एयरपोर्ट पर Shahrukh का ये रूप देख हर कोई रह गया हैरान, वीडियो हुआ वायरल
मुंबई। वैसे तो बॉलीवुड के बादशाह किंग खान यानी की शाहरुख खान अपने स्टारडम के लिए दुनिया भर में लोकप्रिय हैं। लेकिन शाहरुख सोशल मीडिया पर अपने अच्छे व्यवहार और विटी होने के लिए भी खूब जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर अपने फैंस को उनके सवालों के खूब मजेदार जवाब दिये। हालांकि इस बार सोशल मीडिया पर शाहरुख की तारीफ उनके ह्यूमर को लेकर नहीं बल्कि उनके व्यवहार को लेकर लोग तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि शाहरुख खान एयरपोर्ट के एंट्री गेट की तरफ बढ़ रहे हैं। इस दौरान उनकी नजर एक शख्स से टकराती है फिर उसे शाहरुख गले लगाते हैं। इसके बाद वो शख्स शाहरुख को ग्रीट करता है।
CISF ऑफिसर को किया नमस्ते
एंट्रेन्स गेट पर जब CISF ऑफिसर उनसे थोड़ा धीरे चलने को कहता है तो शाहरुख उनकी बात को मानते हुए धीरे चलने लगते हैं। फिर कुछ देर बाद शाहरुख को ऑफिसर जाने को कहता है, जिसके बाद शाहरुख ऑफिसर को झुककर नमस्ते करते हैं और रवाना हो जाते हैं।

ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक पैंट पहने हुए थे
दरअसल, शुक्रवार को शाहरुख स्पेन के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट पर क्लिक की गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस दौरान शाहरुख ने ब्लैक टीशर्ट मैचिंग पैंट्स के साथ पहने हुए दिखे और ब्लू कलर की जैकेट पहन रखी थी। इसके अलावा शाहरुख गाला चश्मा लगाया हुआ था और मास्क के साथ हेडगियर भी कैरी किया था।

फिल्म पठान के लिए गए हैं स्पेन
बॉलीवुड के किंग खान फैंस और अन्य लोगों के साथ बेहद शालीनता से पेश आते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह अपनी फिल्म पठान के काम के सिलसिले से स्पेन जा रहे हैं। बता दें कि साल 2018 में फिल्म जीरों में शाहरुख नजर आए थे और तब से उन्होंने अभी तक एक भी फिल्म नहीं की।

साल 2023 में फिल्म पठान होगी रिलीज
फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बुधवार को, शाहरुख ने सोशल मीडिया पर कदम रखा और आगामी फिल्म के पहले टीज़र और रिलीज की तारीख का खुलासा करके अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया। फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications