अवॉर्ड लेते वक्त भावुक हुए शाहरुख खान, आर्यन की गिरफ्तारी पर पहली बार बोले एक्टर, कहा-'बुरे वक्त में हमने...'

Shah Rukh Khan In IIFA Awards 2024: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को IIFA 2024 में फिल्म 'जवान' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। इस खास मौके पर जब शाहरुख खान को स्पीच देने के लिए कहा गया तो वह अपने मुश्किल वक्त को याद कर इमोशनल हो गए।

शाहरुख खान ने अवॉर्ड लेने के बाद स्टेज में उन दिनों को याद किया जब उनके बड़े बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी हुई थी। लेकिन बाद में उसे कोर्ट की तरफ से क्लीन चिट मिली थी। हालांकि एक्टर ने अपने भाषण में बिना नाम लिए बताया वह उनके लिए काफी कठिन समय था।

Shah Rukh Khan

अपनी स्पीच में शाहरुख ने गौरी का भी धन्यवाद किया, मजाक करते हुए कहा कि वह अपने प्रोड्यूसर करियर में निवेश कर रही हैं। एक्टर ने कहा, "मैं सभी अन्य नामांकित अभिनेताओं रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, विक्रांत मैसी, विक्की कौशल, और सनी पाजी का धन्यवाद करता हूँ। सभी ने बेहतरीन काम किया, लेकिन मुझे थोड़ा फायदा मिला क्योंकि लोग खुश थे कि मैंने काफी समय बाद काम किया।"

शाहरुख खान ने आगे अपनी पत्नी गौरी की तारीफ की और कहा, "किसी ने मुझे याद दिलाया कि फिल्म में पैसा लगाना ज़रूरी है। इसलिए मैं गौरी का धन्यवाद करता हूँ। वह शायद अकेली पत्नी हैं जो पति पर ज्यादा खर्च कर रही हैं।" एक्टर ने आर्यन का नाम लिए बिना कहा कि, "हम 'जवान' बनाते समय एक कठिन समय से गुज़र रहे थे।"

बता दें कि, शाहरुख के बेटे आर्यन खान को अक्टूबर 2021 में मुंबई के कोर्डेलिया क्रूज पर छापे के बाद गिरफ्तार किया गया था। वह लगभग एक महीने तक जेल में रहे, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई। हालांकि ड्रग्स मामले की वजह से शाहरुख खान को काफी ट्रोल किया गया था। बावजूद इसके एक्टर ने चुप्पी साधी हुई थी।

शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, साल 2023 उनके लिए काफी खास रहा। एक्टर ने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दी थी। आखिरी बार उन्हें फिल्म डंकी में देखा गया था जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। अब जल्द ही एक्टर अपनी अगली फिल्म किंग में नजर आएंगे। जिसमें शाहरुख पहली बार अपनी लाडली सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+