Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फिल्म के सेट पर गुस्से में तमतमाए शाहरुख खान पत्रकार पर कूद पड़े, फिर जो हुआ देखकर लोग रह गए भौचक्के

शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में उनक लुक रिवील हुआ था। जिसके बाद चर्चा में आए थे। शाहरुख अपने अच्छा और अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हर कोई शाहरुख के व्यवहार की तारीफ करता है। चाहे कोई एक्टर हो या फिर कोई जर्नालिस्ट सभी को शाहरुख बहुत इंपॉर्टेंट फील कराते हैं।

एक इंटरव्यू में सीनियर जर्नालिस्ट ने शाहरुख के गुस्से का एक वाकया सुनाया। जिसमें शाहरुख ने एक फिल्म मैग्जीन के एडिटर (संपादक) के ऊपर कूद पड़े थे। क्या थी वो घटना हम आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं।

Shah Rukh Khan controversy

हिंदी रश से बात करते हुए सीनियर जर्नालिस्ट पूजा सामंत ने कई मुद्दों पर बात की। इसमें उनसे पत्रकारिता करते समय कोई परेशानी आई हो? इसके जवाब में पूजा ने कहा, मैं फिल्मसिटी पत्रिका में काम करती थी। तब हमारे एडिटर शाहरुख खान के खिलाफ खूब खबरें लिखते थे, उनकी फिल्मों के बारे में। उस समय शाहरुख थोड़े एरोगेंट भी थे। फोटोग्राफर उनके सोर्स थे, जो वो बताते, तब उसे छाप देते। कुछ दिनों बाद पता चला कि शाहरुख चर्चा में हैं, उन्हें लगा कि कवर करना चाहिए। मैग्जीन के कवर पर इंटरव्यू जाना चाहिए। तब मैं मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्मीस्तान स्टूडियों में गईं वहां शाहरुख फिल्म 'बाजीगर' की शूटिंग कर रहे थे। मैं उनके मेकअप रूम गई, शाहरुख वहां स्मोक कर रहे थे। तब वो चेन स्मोकर हुआ करते थे। मैंने नॉक किया और अंदर गई। अपना परिचय दिया। शाहरुख बोले, इस मैग्जीन में...आपने क्या छोड़ा है मेरे बारे में। क्या क्या लिखते हो। शक्ल मत दिखाना मुझे। कभी मेरे बारे में अच्छा लिखा है। अगर तुम्हारें अंदर हिम्मत है तो अपने एडिटर को लेकर आओ आज के आज। हमारे बीच सुलह हो गई तो मैं आपको ही इंटरव्यू दूंगा।

पूजा ने आगे बताया, तब मैं स्टूडियो से बाहर निकली और PCO से ऑफिस कॉल किया, जो बहुत दूर था। मुंबई में तब भी ट्रैफिक की समस्या थी। फिर भी एडिटर आए और मैं उनके पीछे चल रही थी। शाहरुख के पास गई और कहा ये मेरे एडिटर हैं। इतना सुनते ही शाहरुख अपने सोफे से एडिटर के ऊपर जंप कर दिया। तू ही वो बंदा है जो मेरे खिलाफ लिखता है। क्या मिलता है तुम्हें। दोनों के बीच खूब बहस हुई। लेकिन एडिटर ने कुछ भी सख्ती नहीं दिखाई। बाद में दोनों में सुलह हुई, तब एडिटर ने बोला वो तुम्हें इंटरव्यू देगा। इसके बाद शाहरुख से मेरी दोस्ती हो गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+