Pathaan Box Office Collection 9: नहीं थम रही 'पठान' की धुआंधार कमाई, अब 'दंगल' का तोड़ सकती है ये रिकॉर्ड

शाहरुख खान की फिल्म पठान को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं। वहीं बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की धुआंधार कमाई जारी है।

Pathaan Box Office Collection: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापस लौटे हैं। उनको स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज है। अब फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं। इसी के साथ फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि फिल्म हर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। अब 9वें दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने 9वें दिन कितनी कमाई की है।

Pathaan Movie

पठान कर रही धुआंधार कमाई
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म पठान की धुआंधार कमाई जारी है। 25 जनवरी को रिलीज हुई पठान ने ओपनिंग डे पर 57 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 70.5 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद से फिल्म लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। लेकिन, छठवें दिन से ये आंकड़ा गिरता जा रहा है।

9वें दिन कमाए इतने करोड़
जी हां फिल्म पठान ने छठवें दिन 23 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं सातवें दिन कुल 23 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद आठवें दिन फिल्म ने 18.25 करोड़ की कमाई की। अब 9वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म पठान ने 9वें दिन सिर्फ 15 करोड़ की कमाई की। लेकिन, कुल कलेक्शन की बात करें तो अब तक फिल्म ने 364 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

वर्ल्डवाइड पठान की हुई कितनी कमाई?
भले ही पिछले कुछ दिनों फिल्म की कमाई सुस्त पड़ गई है लेकिन विदेश में भी फिल्म धमाल मचा रही है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने 9वें दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन शेयर किया है. रमेश बाला के मुताबिक, 9 दिन में पठान ने वर्ल्डवाइड 700 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इन आंकड़ों पर अगर नजर डालें तो ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री कर सकती है। यानी कि, शाहरुख खान की पठान आमिर खान की दंगल को भी पीछे छोड़ सकती है।

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
शाहरुख खान को आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था, जो कि साल 2018 में रिलीज हुई थी। अब पठान से उन्होंने 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। फिल्म में शाहरुख के अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आए। फिल्म पठान के बाद किंग खान साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के साथ फिल्म जवान में नजर आएंगे। जो कि, 2 जून 2023 को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+