Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Dunki: विदेश में भारत से पहले रिलीज होगी शाहरुख खान की 'डंकी', मेकर्स ने बनाया खास प्लान

फिल्म जवान की सक्सेस के बाद अब शाहरुख खान अपनी अगली डंकी की तैयारी में हैं। अब इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।

Dunki Release Date: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म जवान की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्डतोड़ कमाई की। इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म पठान को भी फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब एक्टर अपनी अगली फिल्म डंकी की तैयारी में हैं। जो कि इस साल के अंत में क्रिसमस पर रिलीज होगी। लेकिन इस बीच फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।

शाहरुख खान की फिल्म डंकी की रिलीज डेट की घोषणा पहले ही हो चुकी है। ये फिल्म 22 दिसंबर को क्रिसमस वीक पर रिलीज की जाएगी। लेकिन विदेशों में शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग तगड़ी है। ऐसे में पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने विदेश में फिल्म रिलीज करने का एक खास प्लान बनाया है। जहां ये फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी लेकिन मेकर्स ने इसे विदेशों में किसी और दिन रिलीज करने का प्लान बनाया है।

Shah Rukh Khan

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जवान की तरह डंकी के मेकर्स को फिल्म के विदेश में हिट होने की पूरी उम्मीद है। ऐसे में 21 दिसंबर को इंटरनेशनल मार्केट में रिलीज करने का प्लान बनाया है। जिससे विदेश में छुट्टी का फिल्म को खास फायदा मिलेगा। फिल्म के सिर्फ नाइट प्रीमियर शो नहीं होंगे, बल्कि फुल डे शो होंगे। क्योंकि शाहरुख खान की फिल्म विदेशों में भी तगड़ी कमाई करती है ऐसे में इससे एक दिन पहले ग्लोबली रिलीज किया जाएगा।

बता दें कि, फिल्म डंकी में पहली बार शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू लीड रोल में नजर आएंगी। ये जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर धमाल मचाने वाली है। इसी के साथ फिल्म में विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं ऐसे में उम्मीद है कि जवान की तरह डंकी भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+