'घर का सारा काम करवाती हैं गौरी खान?' फैन के इस सवाल का शाहरुख खान ने दिया मजेदार जवाब
शाहरुख खान ने सोमवार को किया आस्क एसआरके सेशन रखा। ऐसे में एक्टर ने फैंस के तमाम सवालों के जवाब दिया।
Shah Rukh Khan Gauri Khan: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपने फैंस का खास ध्यान रखते हैं। सुपरस्टार अक्सर उनके सवालों का जवाब देने के लिए ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन रखते हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं।
शाहरुख खान से घर के काम कराती हैं गौरी?
इस बार भी शाहरुख खान के फैंस ने ट्विटर पर उनसे ढेरों सवाल पूछे। जिसका किंग खान ने बड़े सलीके से जवाब दिया। एक फैन ने शाहरुख से उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा साल पूछा 'ये हमेशा आपके पास बस 15 मिनट ही क्यों होते हैं? भाभी जी सारा काम आपसे ही करवाती हैं क्या?' जिसके बाद शाहरुख खान की हाजिरजवाबी ने फैंस का दिल जीत लिया।

किंग खान ने दिया ऐसा जवाब
इस सवाल पर शाहरुख ने जवाब देते हुए लिखा- 'बेटा, अपनी कहानी हमें ना सुना, जा घर की साफ-सफाई कर।' अब शाहरुख खान के इस जवाब पर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पार रहे हैं और वह हंसने वाले इमोजी से लगातार उनके ट्वीट पर रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने उनकी आने वाली फिल्म जवान को लेकर सवाल किया।
Beta apni kahaan humein na suna…jaa ghar ki saaf safai kar!! https://t.co/IW6p6XakMI
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 12, 2023
ट्विटर पर शाहरुख रखते हैं सेशन
बता दें कि, शाहरुख खान की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह अपने बिजी रोटीन होने के बावजूद फैंस के लिए 15 मिनट का वक्त निकालते हैं और ट्विटर पर उनके ढेरों सवालों के जवाब देते हैं। शाहरुख खान अपने फैंस को इस तरह जवाब देते हैं कि सुनने वाले को ना ही इसका बुरा लगे और वह अपनी बात भी कह देते हैं।
शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म जवान में नजर आने वाले हैं। जो 7 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में किंग खान के अलावा साउथ एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी। जिस तरह से फिल्म पठान को फैंस ने खूब पसंद किया था वहीं अब फैंस को उनकी अगली फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications