'मन्नत' के बाहर शाहरुख खान ने फहराया तिरंगा, पत्नी और दोनों बच्चों संग दिखे किंग खान
आमिर खान के बाद अब शाहरुख खान भारत सरकार की हर घर तिरंगा मुहिम का हिस्सा बने। एक्टर ने अपनी पत्नी और दोनों बच्चों संग मिलकर तिरंगा फहराया।
मुंबई, 14 अगस्त: पूरा देश आजादी के 75 साल पूरा होने का जश्न बड़ी धूमधाम से मना रहा है। आम आदमी से लेकर बॉलीवुड के दिग्गज सितारे तक.. भारत सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान में शामिल हो रहे हैं। इस अभियान में अब बॉलीवुड किंग शाहरुख खान भी शामिल हुए हैं। एक्टर की पत्नी गौरी खान ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें शाहरुख खान, गौरी खान, बड़ा बेटा आर्यन और छोटा बेटा अबराम नजर आ रहे हैं।

बताते चलें कि देश की आजादी के 75 साल पूरा होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा मुहिम की शुरुआत की है। इस मुहिम के तहत केंद्र सरकार ने 13 से 15 अगस्त के बीच तिरंगा लगाने की पूरे देशवासियों से अपील की है।
इस कड़ी में शाहरुख खान भी शामिल हुए। अपने पूरे परिवार के साथ किंग खान ने तिरंगा फहराया। इस दौरान वे अपने परिवार के सदस्यों संग ट्विनिंग करते नजर आए।
बता दें कि इससे पहले सुपरस्टार आमिर खान ने भी अपनी बेटी इरा खान के साथ घर पर तिरंगा फहराया था। एक्टर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इसका एक कारण बीते समय में आमिर को लेकर हुई आलोचना भी माना जा सकता है। क्योंकि उनकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज से पहले एक्टर की फिल्म और उनकी भी जमकर आलोचना हुई थी। लोगों ने एक्टर को देश विरोधी भी बताया था।












Click it and Unblock the Notifications