Dunki Vs Salaar: 'सालार' के आगे फीकी पड़ी 'डंकी', 5वें दिन शाहरुख खान की फिल्म ने कमाए इतने करोड़
Salaar Vs Dunki Box Office Collection: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लेकिन जवान और पठान की तुलना में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। फैंस ये मानकर बैठे थे शाहरुख खान की दोनों फिल्मों की तरह ये डंकी भी इस बार बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। लेकिन प्रभास की फिल्म सालार से तुलना करें तो डंकी को कमाई के मामले में धूल चटा दी है।
दरअसल, शाहरुख खान की डंकी जहां 21 दिसंबर को रिलीज हुई तो वहीं प्रभास की फिल्म सालार अगले दिन 22 दिसंबर को रिलीज हुई। ओपनिंग डे पर दोनों फिल्मों का बड़े पर्दे पर जबरदस्त क्लैश हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म सालार ने केवल 3 दिनों में ही 325 करोड़ की कमाई कर ली। लेकिन शाहरुख खान की डंकी सालार की कमाई से काफी पीछे है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म डंकी ने ओपनिंग डे पर भारत में 29.2 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन 20 करोड़, वही तीसरे दिन यह आंकड़ा 24 करोड़ तक पहुंच गया। चौथे दिन फिल्म ने 29 करोड़ का कारोबार किया लेकिन 5वें दिन बीते सोमवार को फिल्म डंकी ने कुल 22.50 करोड़ का कारोबार किया। कुल मिलाकर फिल्म अब तक लगभग 150 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। लेकिन वर्ल्डवाइड यह फिल्म 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर पाई है।
प्रभास की फिल्म सालार से तुलना करें तो महज 4 दिनों में ये फिल्म 251.60 करोड़ कमाकर शाहरुख खान की पठान और जवान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जहां राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी को फैंस मिला-जुला रिस्पॉनस दे रहे हैं तो वहीं फिल्म सालार में प्रभास की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। अब देखना होगा कि आने वाले दिन में सालार और कितने रिकॉर्ड तोडऩे वाली है।












Click it and Unblock the Notifications