एयरपोर्ट पर दिखा Shah Rukh Khan का हमशक्ल, सिक्योरिटी चेकिंग के समय की ऐसी हरकत, वायरल हुआ वीडियो

Shah Rukh Khan and Ibrahim Qadri: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'डंकी' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही उनकी इस फिल्म का पहला टीजर वीडियो रिलीज किया गया था जिसे लोग खूब पसंद कर रहे है। अब जल्द ही पिल्मका दूसरा टीजर वीडियो में लोगों के लिए रिलीज किया जाएगा। वहीं शाहरुख खान अपने दोस्त और को-एक्टर सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में भी कैमियो रोल निभाते नजर आए हैं जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं शाहरुख खान के हमशक्ल इब्राहिम कादरी का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शाहरुख खान का हमशक्ल इब्राहम कादरी
आपको बता दें कि शाहरुख खान के फैंस दुनियाभर में मौजूद हैं। लोग शाहरुख की फिल्मों से लेकर उनकी एक्टिंग को खूब पसंद करते हैं। लेकिन कुछ फैंस तो शाहरुख खान को इतना पसंद करते है कि उन्हीं की तरह दिखने की पूरी कोशिश भी करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस समय इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो में शाहरुख खान के एक बड़ा फैन इब्राहिम कादरी बिल्कुल किंग खान की तरह की नजर आ रहे हैं।

Ibrahim Qadri

लोगों ने बनाया इब्राहिम कादरी का वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान के हमशक्ल इब्राहिम कादरी एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेंकिग करा रहे हैं। उन्हें शाहरुख खान के लुक में देखकर एयरपोर्ट में हर कोई हैरान हो रहा है। उनका वीडियो बनाने के लिए लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई थी। इब्राहिम का लुक एकदम शाहरुख खान के लुक से मैच हो रहा था।

इब्राहिम ने कॉपी किया शाहरुख खान का लुक
जानकारी के अनुसार इब्राहिम कादरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह इंस्टाग्राम पर रील्स वीडियो बनाते रहते हैं जो कि काफी वायरल होते हैं। लोगों की मानें तो वह कई बार इब्राहिम और शाहरुख खान के बीच धोखा खा जाते हैं। वहीं हाल ही में इब्राहिम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह एयरपोर्ट पर शाहरुख खान की तरह बाहें फैलाकर किंग खान का सिग्नेचर पोज देते नजर आ रहे हैं।

शाहरुख खान से नहीं मिलना चाहते हैं इब्राहिम कादरी
इब्राहिम कादरी ने बताया था कि वह आजतक शाहरुख खान से नहीं मिले हैं और वह किंग खान से मिलना भी नहीं चाहते हैं। उनका कहना है कि जिस दिन वह उनसे मिल लेंगे, उस दिन सब कुछ खत्म हो जाएगा। इब्राहिम कादरी के वायरल वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उनके लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं। लोगों की मानें तो असली नकली में फर्क करना मुश्किल है। दोनों का लुक बिल्कुल एक जैसा लग रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+