शाहरुख खान को अहमदाबाद के अस्पताल से मिली छुट्टी, जल्द होंगे मुंबई रवाना, जानें अब कैसी है तबीयत

Shah Rukh Khan Discharged: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। ऐसे में उन्हें अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शाहरुख खान
किंग खान को गत 22 मई 2024 को अहमदाबाद के केडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचने वाले हैं। वह चार्टर प्लेन से मुंबई के लिए रवाना होंगे।

Shah Rukh Khan

पूजा ददलानी ने इंस्टा स्टोरी पर लिखी ये बात
इससे पहले आज दोपहर शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए एक्टर की तबीयत के बारे में लोगों को बताया था। मैनेजर पूजा ददलानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए लिखा था- मिस्टर खान के फैंस और वेल विशर्स को बता दूं कि वो अब ठीक हैं। आपके प्यार, आपकी दुआओं और आपकी फिक्र के लिए बहुत शुक्रिया।

डिहाइड्रेशन के चलते बिगड़ी तबीयत
आपको बता दें कि गत 22 मई 2024 (बुधवार) को शाहरुख खान की हीटस्ट्रोक के चलते तबीयत बिगड़ गई थी। इसके अलावा अहमदाबाद की तपती गर्मी के चलते किंग को डिहाइड्रेशन भी हो गया था। एक्टर की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दोपहर करीब 1 बजे शहर के केडी अस्पताल में भर्ती जिसके बाद शाम तक पत्नी गौरी खान भी हॉस्पिटल पहुंची थीं।

जूही चावला ने भी दिया था हेल्थ अपडेट
वहीं एक्ट्रेस जूही चावला भी अपने पति जय मेहता के साथ शाहरुख खान का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंची थीं। न्यूज18 से बात करते हुए जूही चावला ने किंग खान का हेल्थ अपडेट भी दिया था। उन्होंने कहा था- शाहरुख खान की तबीयत कल रात ठीक नहीं थी लेकिन उनकी देखभाल की जा रही है और अब वह काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। ईश्वर की मर्जी हुई तो वह जल्द ही उठ खड़े होंगे और वीकेंड में स्टैंड में टीम को चीयर-अप करेंगे, जब हम फाइनल खेलेंगे।

केकेआर को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे थे किंग खान
गत 21 मई 2024 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल क्वालिफायर 1 का मैच खेला गया था। ऐसे में शाहरुख खान अपनी आईपीएल टीम केकेआर को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में मौजूद थे। उन्हें छोटे बेटे अबराम और लाडली बेटी सुहाना खान के साथ स्टेडियम में मस्ती करते हुए देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+