रणवीर सिंह और वरुण धवन संग 'झूमे जो पठान' पर थिरके शाहरुख खान, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

NMACC इवेंट के दूसरे दिन तमाम सितारों का मेला देखने को मिला। इसी बीच शाहरुख का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह झूमे जो पठान पर थिरकते हुए नजर आए।

Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan Jhoome Jo Pathaan: नीता मुकेश अंबानी के NMACC इवेंट के दूसरे दिन में तमाम सेलेब्स ने शिरकत की। इतना ही नहीं इस इवेंट के दौरान कई सितारों ने शानदार परफॉर्मेंस दी। इस बीच शाहरुख खान का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह वरुण धवन और रणवीर सिंह के साथ फिल्म पठान के गाने झूमे जो पठान में थिरकते हुए नजर आए। इनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है।

झूमे जो पठान पर थिरके शाहरुख खान
NMACC के उद्धाटन के दूसरे दिन भी बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स की झलक देखने को मिली। जिनमे से कुछ सितारों ऐसे हैं जो रेड कार्पेट पर तो नजर नहीं आए। लेकिन इवेंट में उन्होंने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए। ऐसी ही एक शाहरुख खान की वीडियो सामने आई है, जिसमें रणवीर सिंह और वरुण धवन के साथ किंग खान जबरदस्त डांस करते हुए दिख रहे हैं। एक्टर का ये वीडियो देख उनके फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

वरुण धवन और रणवीर सिंह ने भी किए स्टेप्स
वीडियो में देखा जा सकता है कि झूमे जो पठान के टाइटल ट्रैक पर जैसे ही शाहरुख खान हुक स्टेप्स करते हैं तो उसके बाद उनके स्टेप्स को रणवीर सिंह और वरुण धवन भी फॉलो करते हैं। तीनों की शानदार परफॉर्मेंस ने सभी फैंस का दिल जीत लिया। बता दें कि शाहरुख खान ने डांस के बाद अपना आइकॉनिक पोज भी दिया। फिलहाल किंग खान की इस वायरल वीडियो पर धड़ाधड़ फैंस के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

वीडियो देख दिल हार बैठे फैंस
वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'शाहरुख की एनर्जी क्या कमाल की है'। वहीं एक ने लिखा, 'क्या बात है खान साहब'। एक ने कहा- SRK सर आप सुपर्ब हैं। एक ने लिखा, 'शाहरुख के आगे सभी फेल हैं'। इसके अलावा अन्य यूजर्स ने फायर इमोजी शेयर की। फैंस लगातार शाहरुख खान की इस वीडियो की भर-भरकर तारीफ कर रहे हैं।

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
वहीं शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म पठान की सफलता के बाद एक्टर जल्द ही अपनी अगली फिल्म जवान में नजर आएंगे। जो कि, 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरुख खान के अपोजिट साउथ एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी। फिलहाल फैंस को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+