Shah Rukh Khan के जन्मदिन पर आधी रात को होगा बड़ा धमाका? सिद्धार्थ आनंद के रहस्यमयी पोस्ट ने मचाई हलचल

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के फैंस के लिए 2 नवंबर 2026 का दिन बेहद खास होने वाला है। किंग खान इस दिन अपना 61वां जन्मदिन मनाएंगे। हर साल की तरह इस बार भी उनके चाहने वालों को उनसे जुड़े किसी बड़े सरप्राइज का इंतजार है। खास बात ये है कि शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। फैंस को उम्मीद है कि उनके जन्मदिन पर फिल्म का नया टीजर या कोई बड़ा अपडेट जारी किया जा सकता है। इन अटकलों को हवा फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के सोशल मीडिया पोस्ट ने दी है।

सिद्धार्थ आनंद के आधी रात वाले पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
दरअसल पिछले कुछ दिनों से सिद्धार्थ आनंद अपने एक्स हैंडल पर लगातार पोस्ट कर रहे हैं। ऐसे में उनके इन पोस्ट का समय फैंस को काफी कुछ सोचने पर मजबूर कर रहा है। निर्देशक ने हाल के तीनों पोस्ट रात करीब 12 बजे के आसपास शेयर किए हैं।

Shah Rukh Khan

फैंस को आधी रात को 'किंग' के टीजर का इंतजार

-सिद्धार्थ आनंद ने रात 12 बजकर 17 मिनट पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने सिर्फ 'टू सेलिब्रेट'लिखा। अब फैंस उनके इस छोटे से संदेश को शाहरुख खान के जन्मदिन और फिल्म 'किंग' से जोड़कर देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि 2 नवंबर 2026 की आधी रात को मेकर्स फिल्म से जुड़ा कोई खास ऐलान कर सकते हैं।

-सिद्धार्थ आनंद के पोस्ट पर यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि निर्देशक जानबूझकर आधी रात के आसपास पोस्ट कर रहे हैं ताकि किसी बड़े सरप्राइज के लिए माहौल तैयार किया जा सके।

-एक यूजर ने लिखा कि सिद्धार्थ आनंद के पोस्ट का समय महज संयोग नहीं हो सकता। आधी रात को टीजर रिलीज करने से फैंस तुरंत सोशल मीडिया पर सक्रिय हो जाएंगे और उनके रिएक्शन के साथ फिल्म की चर्चा सुबह तक तेज हो सकती है। यूजर ने इसे शानदार मार्केटिंग रणनीति बताया।

-वहीं एक अन्य फैन ने लिखा कि निर्देशक और प्रोडक्शन हाउस के पोस्ट को देखकर अब 2 नवंबर 2026 की रात 12 बजे का समय काफी अहम लग रहा है। एक दूसरे यूजर ने तो सीधे दावा कर दिया कि उस रात 'किंग' का टीजर सामने आने वाला है। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक ऐसी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पहले भी शाहरुख खान के जन्मदिन पर सामने आया था 'किंग' का टीजर

-ये पहली बार नहीं है जब शाहरुख खान के जन्मदिन को फिल्म 'किंग' से जुड़ी किसी खास घोषणा के लिए अहम माना जा रहा है। साल 2025 में भी एक्टर के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का टीजर जारी किया गया था। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि इस बार भी मेकर्स उनके लिए कोई बड़ा सरप्राइज तैयार कर सकते हैं।

-हाल ही में फिल्म से शाहरुख खान का एक नया लुक भी सामने आया था। इसमें एक्टर हाथ में बंदूक थामे और मुंह में गुलाब दबाए नजर आए। उनका ये अंदाज सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा और फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई।

24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी 'किंग'

-शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह है। इसकी रिलीज डेट 24 दिसंबर 2026 तय की गई है। अब सभी की नजरें 2 नवंबर 2026 पर टिकी हैं।

-हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि शाहरुख खान के जन्मदिन पर फिल्म का टीजर आएगा या कोई दूसरा अपडेट साझा किया जाएगा। फिलहाल सिद्धार्थ आनंद के रहस्यमयी पोस्ट ने फैंस की उम्मीदें जरूर बढ़ा दी हैं। अब देखना होगा कि जन्मदिन पर किंग खान अपने चाहने वालों को क्या तोहफा देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+