Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इन 5 कीमती चीजों के चलते 60 साल के शाहरुख खान बने 12,490 करोड़ के मालिक, ऐसे छापते हैं पैसे

Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने फिल्मों से लेकर बिजनेस तक, हर क्षेत्र में अपनी सफलता की छाप छोड़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान की कुल संपत्ति 12, 490 करोड़ रुपये हो चुकी है।

बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेता बने शाहरुख खान
इस शानदार आंकड़े के साथ शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेता बन गए हैं। आपको बता दें कि शाहरुख खान एक शानदार अभिनेता होने के साथ साथ एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन भी हैं।

Shah Rukh Khan

शाहरुख खान का 60वां जन्मदिन

शाहरुख खान ने कड़ी मेहनत कर आज ये मुकाम हासिल किया है। शाहरुख खान आज के समय में भी बॉलीवुड के मोस्ट डिमांडिंग और महंगे एक्टरों में से एक हैं। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं।

कौन सी चीजें शाहरुख को इतना रईस बनाती हैं?

क्या आपको पता है कि शाहरुख खान के पास ऐसी कौन-सी चीजें हैं जो उन्हें इतना रईस बनाती हैं? आइए उनके जन्मदिन के इस खास अवसर पर जानते हैं उनकी कुछ सबसे कीमती संपत्तियों और निवेशों के बारे में।

शाहरुख खान के पास हैं ये 5 बेशकीमती चीजें

1. रेड चिलीज एंटरटेनमेंट (500 करोड़ का प्रोडक्शन हाउस)

-शाहरुख खान की कमाई का सबसे बड़ा जरिया उनका प्रोडक्शन हाउस 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' है। साल 2002 में स्थापित इस कंपनी की आज के समय की वैल्यू करीब 500 करोड़ रुपये बताई जाती है।

-इस बैनर के तहत शाहरुख खान ने 'मैं हूं ना', 'ओम शांति ओम', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'पठान' जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्माण किया है। इसके अलावा रेड चिलीज के पास एक हाई-टेक VFX स्टूडियो भी है, जो बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में विजुअल इफेक्ट्स का काम करता है।

2. मन्नत- (200 करोड़ का ड्रीम मैंशन)

-मुंबई के बांद्रा स्थित शाहरुख खान का आलीशान बंगला 'मन्नत' सिर्फ एक घर नहीं है बल्कि मुंबई की पहचान बन चुका है। सी-फेसिंग इस 6 मंजिला हवेली की कीमत करीब 200 करोड़ रुपये बताई जाती है।

-शाहरुख खान के फैंस के लिए 'मन्नत' एक टूरिस्ट स्पॉट की तरह है, जहां रोजाना सैकड़ों लोग उनकी झलक पाने के लिए पहुंचते हैं। 'मन्नत' का इंटीरियर किंग खान की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है, जो एक फेमस इंटीरियर डिजाइनर हैं।

3. कोलकाता नाइट राइडर्स (करोड़ों की आईपीएल फ्रेंचाइजी)

-शाहरुख खान न सिर्फ फिल्मों के बादशाह हैं बल्कि क्रिकेट की दुनिया में भी उनका दबदबा है। वह आपीएल टीम 'कोलकाता नाइट राइडर्स' (KKR) के सह-मालिक हैं। इस टीम में उनके साथ एक्ट्रेस जूही चावला और उनके पति जय मेहता भी पार्टनर हैं।

-केकेआर अब तक तीन बार आईपीएल की ट्रॉफी जीत चुकी है और इसकी ब्रांड वैल्यू सैकड़ों करोड़ रुपये आंकी जाती है। ये शाहरुख खान की सालाना कमाई का एक अहम हिस्सा है।

4. प्राइवेट जेट (260 करोड़ की लग्जरी)

-शाहरुख खान की शाही लाइफस्टाइल का अंदाजा उनके प्राइवेट जेट से लगाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास करीब 260 करोड़ रुपये का लग्जीरियस जेट है, जिससे वह देश-विदेश के टूर और शूट्स के लिए सफर करते हैं।

-ये प्राइवेट जेट पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से लैस है और बॉलीवुड में कुछ ही सितारों के पास ऐसी सुविधा है।

5. अलीबाग का बीच विला (परफेक्ट वेकेशन हाउस)

-शाहरुख खान का दूसरा सबसे खूबसूरत घर मुंबई से दूर अलीबाग में है। ये उनका वेकेशन होम है, जहां वह परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताते हैं। इसकी कीमत भी करोड़ों में है।

-इस बंगले में शानदार बीच व्यू, वुडन डेक और लैविश इंटीरियर हैं। शाहरुख खान के जन्मदिन और निजी पार्टियां अक्सर इसी अलीबाग विला में होती हैं।

शाहरुख खान की कमाई

-शाहरुख खान एक फिल्म में काम करने के लिए 250 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। शाहरुख खान कई बड़ी कंपनियों के लिए ब्रांड एंडोर्समेंट करते हैं।

-वह एक दिन की ऐड शूटिंग के लिए करीब 5 करोड़ रुपये वसूलते हैं। उन्होंने पेप्सी, डिश टीवी, बिग बास्केट, टैग ह्यूअर, नोकिया जैसे ब्रांडों का प्रचार किया है जिससे उनकी बहुत अच्छी कमाई हुई है।

शाहरुख खान का स्पेशल वैनिटी वैन

शाहरुख खान के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी कार मौजूद हैं। हालांकि उनकी 4 करोड़ की वैनिटी वैन अक्सर चर्चा में रहती है। शाहरुख खान अक्सर अपनी वैनिटी वैन वॉल्वो बीआर9 का इस्तेमाल करते हैं, जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपये है।

शाहरुख खान का कार कलेक्शन

-शाहरुख खान के पास बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज की कार है जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपए है। इसके अलावा किंग खान के पास बीएमडब्ल्यू आई8 स्पोर्ट्स कार (2.25 करोड़ रुपये) और बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज कनवर्टिबल (1.20 करोड़ रुपये) की कार मौजूद है। किंग खान के पास 2.25 करोड़ रुपये की लैंड रोवर स्पोर्ट एसयूवी जैसी गाड़ी भी है।

-शाहरुख खान सिर्फ एक अभिनेता नहीं बल्कि एक सफल ब्रांड हैं। फिल्मों, प्रोडक्शन, स्पोर्ट्स और प्रॉपर्टीज में उनका निवेश उन्हें भारत का सबसे अमीर और प्रभावशाली सितारा बनाता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+