शाहरुख खान के साथ हुआ बड़ा हादसा, शूटिंग सेट पर गंभीर रूप से घायल हुए सुपरस्टार, जानें कैसी है हालत
Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' की शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें शूट करते हुए काफी ज्यादा चोट लग गई है।
एक्शन सीन के दौरान हुआ हादसा
इस खबर के सामने आते ही शाहरुख खान के फैंस काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान मुंबई स्थित गोल्डन टोबैको स्टूडियो में फिल्म 'किंग' की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान एक हाई-इंटेंस एक्शन सीक्वेंस में परफॉर्म करते समय उन्हें मांसपेशियों में चोट लग गई है।

शाहरुख खान को आराम करने की दी गई है सलाह
फिलहाल डॉक्टर्स ने शाहरुख खान की चोट को देखते हुए उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। सूत्रों का कहना है कि शाहरुख खान अपनी हेल्थ को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते, इसलिए वह इलाज के लिए अमेरिका रवाना हो चुके हैं।
'किंग' की शूटिंग को अस्थायी रूप से रोक दिया गया
-वहीं डॉक्टर्स की मानें तो चोट गहरी है जिसके चलते शाहरुख खान को कम से कम एक महीने का बेड रेस्ट लेना होगा ताकि वह पूरी तरह से रिकवर हो सकें। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान की तबीयत को देखते हुए फिल्म 'किंग' की शूटिंग को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
-जानकारी के अनुसार जुलाई और अगस्त के महीने में फिल्म सिटी, यशराज स्टूडियो और गोल्डन टोबैको स्टूडियो में इस मूवी की शूटिंग होनी थी, जिसे अब टाल दिया गया है। कहा जा रहा है कि शूटिंग अब दोबारा सितंबर या अक्टूबर में शुरू होगी, जब किंग खान पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे। हालांकि इस मामले में अब तक न तो शाहरुख खान और न ही उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
फिल्म 'किंग' की शूटिंग और सुपरस्टार के लिए मांगी जा रही दुआ
-आपको बता दें कि फिल्म 'किंग' को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ है क्योंकि इसमें पहली बार शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले किंग खान की सुपरहिट फिल्म पठान बनाई थी।
-अभी तक फिल्म के बाकी कलाकारों की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि 'किंग' मूवी में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी और जैकी श्रॉफ जैसे बड़े नाम शामिल हो सकते हैं।
-फिलहाल फैंस किंग खान के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं ताकि वो अपनी फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू कर सकें और बड़े पर्दे पर एक बार फिर धमाका हो जाए।












Click it and Unblock the Notifications