Jawan: शाहरुख खान या विजय सेतुपति...आखिर कौन है ‘जवान’ का असली 'विलेन' या 'हीरो'? एक्टर्स ने किया खुलासा

फिल्म जवान में शाहरुख खान या विजय सेतुपति कौन विलेन का किरदार निभाने वाला है। इसको लेकर अब खुद दोनों एक्टर्स ने बड़ा खुलासा किया है।

Jawan Movie: शाहरुख खान की फिल्म जवान 7 सिंतबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। किंग खान फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। इस बीच फैंस के मन में एक ही सवाल है कि आखिर जवान में शाहरुख खान या फिर विजय सेतुपति कौन विलेन का किरदार निभाने वाला है। लेकिन अब दोनों एक्टर्स ने इस सस्पेंस से पर्दा उठा दिया है।

रेड चिलीज को दिए इंटरव्यू में विजय सेतुपति ने फिल्म जवान में अपने किरदार को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म में कौन हीरो और कौन विलेन होगा। जब विजय सेतुपति से पूछा गया कि कौन है विलेन? तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, 'जब भी मैं विलेन का किरदार निभाता हूं तो मैं विलेन नहीं होता हूं हीरो विलेन होता है'।

Shah Rukh Khan

जब विजय से इसकी वजह पूछी गई तो एक्टर ने जवाब में कहा, 'मैं फिल्म में अपना काम कर रहा होता हूं और अगर कोई और मेरे काम के बीच में आता है तो मेरे लिए वो विलेन होता है ना की मैं। तो फिल्म जवान में शाहरुख खान ही विलेन हैं।' हालांकि विजय ने अपने जवाब से फैंस को कंफ्यूज कर दिया।

वहीं जब शाहरुख खान से पूछा गया कि फिल्म में विलेन कौन हैं? तो किंग खान ने फिल्म जवान के अंदाज में अपना जवाब दिया और कहा, 'मैं अच्छा हूं, बुरा हूं, पुण्य हूं या पाप हूं, ये खुद से पूछना क्योंकि मैं भी आप हूं, तो ये एक आम आदमी जो अनकॉमन चीजें करता है, जो हर किसी की भलाई के लिए अबनॉर्मल चीजें कर रहा है।'

बता दें कि, फिल्म जवान में शाहरुख खान अपने 5 अलग-अलग अवतार में नजर आएंगे। उनके इन लुक्स की वजह से ही फैंस कंफ्यूज हैं कि आखिर विलेन कौन होगा। हालांकि शाहरुख खान ने अपने जवाब में इस सस्पेंस के राज से पर्दा नहीं उठाया। अब तो 7 सितंबर को फैंस को इस सवाल का जवाब मिल पाएगा। इसके लिए लोगों को फिल्म देखने के लिए थिएटर जाना होगा। बता दें कि, फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, रिद्धी डोगरा और विजय सेतुपति लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+