शाहरुख खान और करण जौहर के बीच है कैसा रिश्ता? फिल्म मेकर ने खोला राज, कहा- हमारे बीच पैसा.....
Shah Rukh Khan and Karan Johar: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर सुपरस्टार शाहरुख खान को अपना सबसे अच्छा दोस्त समझते हैं। करण जौहर ने कई बार कैमरे के सामने इस बात को कबूल किया है कि इंडस्ट्री में शाहरुख खान ही उनके सबसे करीब हैं।
करण जौहर और शाहरुख खान का रिश्ता
करण जौहर की कई फिल्मों में शाहरुख खान ने काम किया है और ये सारी फिल्में सुपरहिट साबित हुई हैं। सिर्फ इतना ही नहीं करण जौहर ने शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में साथ एक्टिंग भी की थी। हाल ही में मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में करण जौहर ने अपनी और शाहरुख खान की दोस्ती को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

'पैसा हमारे बीच कोई जगह नहीं रखता है'
करण जौहर ने इंटरव्यू में कहा है- विश्वास और गहरी दोस्ती हम दोनों को साथ में लाती है। पैसा हमारे बीच कोई जगह नहीं रखता है। हमारी बॉन्डिंग की हमारे लिए सबकुछ है। करण जौहर ने ये भी बताया है कि उनके और शाहरुख खान के बीच कोई मनी कॉन्ट्रैक्ट नहीं है।
करण जौहर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
करण जौहर ने बताया कि शाहरख खान ने उनकी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में बिना किसी पैसे के कैमियो रोल निभाया था। करण जौहर ने कहा- शाहरुख खान मेरे इतने अच्छे दोस्त हैं कि वह मेरा कहा कभी नहीं टालते। मेरे कहने पर ही उन्होंने फिल्म 'ब्रह्मास्ट पार्ट 1' के लिए लगातार 14 दिन तक शूटिंग की थी। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 1' के लिए भी किंग खान ने कोई फीस नहीं ली।
शाहरुख की मदद के लिए पहुंचते हैं करण जौहर
वहीं करण जौहर ने बताया कि वह भी शाहरुख खान के बुलाने पर उनके पास मदद के लिए पहुंच जाते हैं। करण ने कहा- जब भी मेरे दोस्त शाहरुख खान को किसी मदद की जरूरत होती है मैं हमेशा हाजिर रहता हूं। हमारे बीच एक दूसरे को मना करने की कोई जगह नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications