Shah Rukh -Gauri Khan: शाहरुख-गौरी ने तीन बार की है शादी वो भी नाम बदल-बदल कर, सालों बाद हुआ खुलासा

Shah Rukh Khan Changed His Name For Gauri: बॉलीवुड किंग शाहरुख खान को दुनिया रोमांस का बादशाह कहती है। पर्दे पर तो उन्होंने एक से बढ़कर एक खूबसूरत अभिनेत्री संग रोमांस किया है लेकिन असल जिंदगी में वो 'वनवूमन मैन' हैं। वो और गौरी एक-दूसरे से बेइतंहा प्यार करते हैं और दुनिया के लविंग कपल्स में से एक हैं। दोनों की लोग मिसाल दिया करते हैं। शाहरुख को गौरी से पहली नजर में ही मोहब्बत हो गई थी लेकिन अपने प्यार को पाने के लिए दोनों को काफी मेहनत करनी पड़ी थी, वजह थी 'धर्म'।

Shah Rukh -Gauri Khan

गौरी ठहरीं हिंदू-पंजाबी परिवार से और शाहरुख ठहरे दिल्ली के मुस्लिम, जिस वक्त शाहरुख को गौरी से प्यार हुआ था उस वक्त उनकी उम्र 26 साल और गौरी की आयु 21 साल थी। दोनों के प्यार की भनक जब घरवालों को लगी तो दोनों के ही घर पर बवाल मच गया। दोनों को मिलने से रोका गया, पाबंदियां लगाई गई लेकिन दोनों मानने को तैयार नहीं।

गौरी के घरवालों को नहीं पसंद थे शाहरुख

गौरी के परिवार वाले शाहरुख को इसलिए पसंद नहीं करते थे क्योंकि एक तो वो मुसलमान और ऊपर से फिल्म एक्टर बनने का ख्वाब देख रहे थे, ऐसे में गौरी के घर पर इस शादी का काफी विरोध हुआ।

गौरी के घर में हुआ था जबरदस्त हंगामा

तंग आकर गौरी ने अपने घर में बोल दिया कि वो और शाहरुख दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है, जिसे सुनने के बाद गौरी की मां ने बहुत सारी स्लीपिंग पिल्स खा ली थीं, हालांकि उन्हें बचा लिया गया था। जिसके बाद गौरी-शाहरुख ने कहा कि उन्होंने शादी नहीं की है, बस उन्होंने कोर्ट मैरिज के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

शाहरुख -गौरी ने हिंदू रिवाज से शादी की

दोनों की दीवानगी देखकर दोनों के घरवालों को उनकी मोहब्बत स्वीकार करनी ही पड़ी लेकिन दोनो को तीन बार शादी करनी पड़ी। पहले शाहरुख -गौरी ने हिंदू रिवाज से शादी की, फिर उसके बाद दोनों इस्लामिक परंपरा से निकाह किया और इसके बाद फिर दोनों ने अपनी शादी कौ कानूनी वैद्यता देने के लिए कोर्ट मैरिज की।

शाहरुख ने रखा जितेंद्र कुमार तुल्ली नाम

आपको जानकर हैरत होगी, जब शाहरुख ने हिंदू रिवाज से शादी की तो उन्होंने अपना नाम जितेंद्र कुमार तुल्ली रखा था और जब गौरी ने शाहरुख से निकाह किया तो उन्होंने अपना नाम गौरी से बदलकर आयशा रख लिया था।

गौरी निकाह के लिए बनीं आयशा

इस बारे में आज तक शाहरुख-गौरी ने कभी भी बात नहीं की लेकिन सालों बाद इस बात का खुलासा मुस्ताक शेख की किताब में हुआ है, जो कि शाहरुख खान की लाइफ पर आधारित है। आपको बता दें कि शाहरुख और गौरी की शादी साल 1991 में हुई थी और इस शादी से उन्हें तीन बच्चे आर्यन, सुहाना और अबराम खान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+