'मां बनना बड़ी जिम्मेदारी, मैं नहीं बन सकी', जावेद अख्तर के साथ बच्चे न होने पर शबाना आजमी का शॉकिंग खुलासा
Shabana Azmi Birthday: हिंदी सिनेमा की दमदार एक्ट्रेस शबाना आजमी अपने शानदार अभिनय के लिए हमेशा ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही हैं। कई बार तो उन्हें अपनी बोल्ड एक्टिंग के लिए लोगों का निशाना भी बनना पड़ा है।
शबाना आजमी का 74वां जन्मदिन
शबाना आजमी न सिर्फ एक दमदार एक्ट्रेस हैं बल्कि लोग उनकी सरल बर्ताव की भी जमकर तारीफ करते हैं। शबाना आजमी आज अपना 74वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए इस खास अवसर पर आपको बताते हैं कि क्यों शबाना आजमी कभी मां नहीं बन सकीं।

शबाना आजमी और जावेद अख्तर की शादी
आपको बता दें कि शबाना आजमी ने बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर से शादी की है। वहीं जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी के बाद उनकी शबाना से दूसरी शादी है। शबाना आजमी ने कैमरे के सामने कई बार अपनी पर्सनल जिंदगी और शादी को लेकर कई खुलासे किए हैं।
बच्चे पैदा करने को लेकर कही थी ऐसी बात
जावेद अख्तर और शबाना आजामी ने साल 1984 में शादी की थी और दोनों पावर कपल के रूप में जाने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शबाना आजमी का जावेद अख्तर के पहली शादी से हुए बच्चों, फरहान अख्तर और जोया अख्तर के साथ काफी करीबी रिश्ता है। वहीं कई पुराने इंटरव्यू में शबाना ने अपने खुद के बच्चे न होने पर खुलकर बात की थी।
'बच्चे न होने से शादी प्रभावित हुई थी'
सिमी ग्रेवाल को दिए एक इंटरव्यू में शबाना आजमी ने बताया था कि कैसे बच्चे न होने से शादी और काम के प्रति उनका नजरिया प्रभावित हुआ है। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया था कि शुरुआत में उन्हें मां न बन पाने के कारण काफी दुख हुआ था लेकिन उन्होंने इस रिएलिटी को आसानी से एक्सेप्ट कर लिया था।
'काम और पर्सनल इंटरेस्ट पर दिया ज्यादा टाइम'
शबाना आजमी ने अपने इंटरव्यू में कहा था- बच्चे न होने के कारण मुझे मेरे काम और पर्सनल इंटरेस्ट पर ज्यादा टाइम देने का मौका मिला, क्योंकि मदरहुड बहुत डिमांडिंग होता है। एक बार जब मुझे एहसास हुआ कि मेरे बच्चे नहीं हो सकते, तो मैंने इसे लंबे समय तक नहीं रहने दिया और खुद को दुखी होने से बचाया। मैंने बस अपना बैग पैक किया और वहां से आगे बढ़ गई। मां बनना एक बड़ुत बड़ी जिम्मेदारी होती है।
'बच्चा गोद नहीं लेना चाहतीं थी'
शबाना आजमी ने उस इंटरव्यू में ये भी बताया था कि वह कोई बच्चा गोद नहीं लेना चाहतीं थीं। फरहान और जोया अख्तर के साथ उनका करीबी रिश्ता है जिसने युवा पीढ़ी के साथ जुड़ाव की उनकी जरूरत को पूरा किया था। उन्होंने पति जावेद की पहली पत्नी और उनके बच्चों के साथ अच्छा रिश्ता बनाए रखा है। ऐसे में उन्हें मां बनने की जरूरत नहीं लगी।












Click it and Unblock the Notifications