Shaan बोले-"रियलिटी शो फेक नहीं", टैलेंट को लेकर कही ये बात

बॉलीवुड सिंगर शान ने हाल में एक इंटरव्यू के दौरान टीआरपी बढ़ाने पर टिप्पणी दी है। उन्होंने कहा कि, कोई भी एक संगीत रियलिटी शो में प्रतिभा को नकली नहीं बना सकता है।

मुंबई, 14 मई: बॉलीवुड सिंगर शान अपनी बेहतरीन आवाज के लिए जाने जाते हैं। बात करें उनके करियर की तो वह अभी तक कई रियलिटी शो में नजर आ चुके हैं। गायक ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान म्यूजिक रियलिटी शो पर अपनी टिप्पणी दी। उन्होंने कहा कि, "भले ही शो टीआरपी बढ़ाने के लिए तरकीबें आजमाते हों, लेकिन कोई भी म्यूजिक रियलिटी शो में प्रतिभा को नकली नहीं बना सकता।"

Singer Shaan

'लोग इन नकली चीजों से ही प्यार कर रहे'
शान ने कहा कि, 'अगर हम म्यूजिक शो की बात करें तो एक चीज जिसे आप नकली नहीं बना सकते और वो है आपका टैलेंट।" शान इस बात से सहमत थे कि जो लोग किसी अन्य रियलिटी शो में दिखाई देते हैं, उन्हें शो को लोकप्रिय बनाने के लिए काम पर रखा जाता है। वहीं इस बात पर उन्होंने कहा कि, "यह एक तरह का विजन है और शो को लोकप्रिय बनाने का एक तरीका है। लेकिन लोग इन शोज को एन्जॉय करते हैं और फिर इसे फेक कहते हैं। इससे शो को टीआरपी मिलती है जिसका मतलब है कि लोग इसे देखते हैं। अगर लोग इसका आनंद ले रहे हैं तो इसका मतलब है कि वे इन नकली चीजों से ही प्यार कर रहे हैं।

शान करेंगे इस शो को होस्ट
आपको बता दें कि, शान काफी लंबे समय से किसी म्यूजिक रियलिटी शो में नजर नहीं आए। वहीं वह अब एक ऐसे शो में नजर आने वाले हैं जिसके बारे में उनके फैंस ने कभी सोचा भी नहीं होगा। जी हां शान अब अपने खास दोस्त मीका के शो 'स्वयंवर-मीका दी वोहटी' में बतौर होस्ट के तौर पर नजर आएंगे। जिसके लिए वह काफी एक्साइटेड भी हैं। बता दें कि सिंगर मीका सिंह इस रियलिटी शो के जरिए अपने जीवन साथी की तलाश करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+